BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Apr 2026 9:08 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
BPSC 71st Mains Admit Card 2026: बिहार 71वीं कंबाइंड मेंस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
BPSC 71st Mains Admit Card 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 71वीं कंबाइंड मेंस परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 2 जून 2025 से हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तय की गई थी. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने का भी मौका दिया गया था. इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी. अब मेंस परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा. एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है.
BPSC 71st Mains Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर “BPSC 71st Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Download Here
वैकेंसी डिटेल्स
अगर सीटों की बात करें तो इस भर्ती के जरिए कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 570 सीटें रखी गई हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 123 पद तय हैं. वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 188 सीटें और पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 160 सीटें निर्धारित की गई हैं. पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 34 पद हैं. अनुसूचित जाति (SC) के लिए 165 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 सीटें तय की गई हैं.
यह भी पढ़ें: BTech में 83 लाख का प्लेसमेंट, 1.5 लाख में MCA, ये हैं भागलपुर के बेस्ट कॉलेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










