ePaper

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार होमगार्ड में इन उम्मीदवारों के आवेदन होंगे रद्द, फिजिकल टेस्ट से पहले जान लें ये नियम

Updated at : 27 Apr 2025 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Home Guard Bharti 2025/ The background image is generated by AI

बिहार होमगार्ड भारती 2025/ पृष्ठभूमि छवि AI द्वारा उत्पन्न की गई है

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार में 15 हजार होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, कूद और गोला फेंक जैसे परीक्षण होंगे. एक से अधिक जिले से आवेदन करने पर दोनों आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे. इस भर्ती में केवल स्थानीय निवासी ही शामिल हो सकेंगे.

विज्ञापन

Bihar Home Guard Bharti 2025 in Hindi: बिहार में 15 हजार होमगार्ड के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन का समय पूरा हो चुका है. अब दरभंगा, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर और लखीसराय जिलों के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.  एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी गई है. उम्मीदवारों को यह एडमिट कार्ड शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के लिए जारी किया गया है. फिजिकल टेस्ट ही इस भर्ती का सबसे अहम चरण है, क्योंकि चयन पूरी तरह से इसमें प्रदर्शन के आधार पर होगा. राज्य के अरवल, नवगछिया और बगहा जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में होमगार्ड की बहाली होगी. (Bihar Home Guard Recruitment 2025 in Hindi)

Bihar Home Guard Bharti 2025: फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या करना होगा

शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा के दौरान पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसे परीक्षण देने होंगे. पुरुष अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ ढाई मिनट (2 मिनट 30 सेकंड) में पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को यही दूरी 5 मिनट में पूरी करनी होगी. ऊंची कूद में पुरुषों को न्यूनतम 4 फीट और महिलाओं को 3 फीट कूदना जरूरी है. लंबी कूद में पुरुषों को कम से कम 12 फीट और महिलाओं को 9 फीट कूदना होगा. वहीं गोला फेंक में पुरुषों को 16 पौंड के गोले को 16 फीट और महिलाओं को 12 पौंड के गोले को 10 फीट दूर फेंकना अनिवार्य है. शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 15 अंकों की होगी. ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक, हर इवेंट में अधिकतम पांच-पांच अंक मिल सकते हैं. (Bihar Physical Test 2025 in Hindi)

चयन समिति करेगी उम्मीदवारों का चुनाव

गृह रक्षक (होमगार्ड) के पदों पर चयन जिला स्तर पर बने चयन समिति द्वारा किया जाएगा. इस समिति के अध्यक्ष जिला दंडाधिकारी होंगे. वरीय समादेष्टा प्रभा कुमारी ने बताया कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल की रात 12 बजे तक थी. पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के आवेदन अलग-अलग किए जाएंगे.  थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड और फिजिकल टेस्ट महिला उम्मीदवारों के समान होंगे. बहाली में केवल उसी जिले के स्थानीय निवासी भाग ले सकेंगे, जहां के लिए आवेदन किया गया है. (Bihar Home Guard Selection Process in Hindi)

पढ़ें: Assistant Professor Recruitment 2025: सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन

Bihar Home Guard Bharti 2025 in Hindi: एक से अधिक जिले से आवेदन करने पर आवेदन रद्द

यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक जिलों से आवेदन करता है, तो उसके सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे. ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी का नाम मेरिट सूची से भी हटा दिया जाएगा और उसे पूरी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर नहीं मिलेगा. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई थी कि वे सोच-समझकर केवल अपने गृह जिले से ही आवेदन करें. 

इसके अतिरिक्त, यदि कोई अभ्यर्थी गलत जानकारी प्रदान करता है या दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका आवेदन भी रद्द कर दिया जाएगा और भविष्य में उसे किसी भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित किया जा सकता है. 

पढ़ें: BTSC Staff Nurse Bharti 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

पढ़ें: Sainik School Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में TGT PGT टीचर बनने का मौका, यहां तुरंत करें आवेदन

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन