Sainik School Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में TGT PGT टीचर बनने का मौका, यहां तुरंत करें आवेदन

सैनिक स्कूल भर्ती 2025
Sainik School Recruitment 2025: सैनिक स्कूल अमेठी में टीजीटी, पीजीटी, लाइब्रेरियन, लैब असिस्टेंट सहित 25 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन फॉर्म भरकर भेज सकते हैं. आवेदन फीस और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और आप से भी जान सकते हैं.
Sainik School Recruitment 2025 in Hindi: अगर आप शिक्षक या स्कूल स्टाफ की सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. सैनिक स्कूल अमेठी की ओर से टीजीटी, पीजीटी, लाइब्रेरियन, लैब असिस्टेंट, मेडिकल ऑफिसर सहित कुल 25 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मई 2025 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार तय तिथि तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
How to apply for Sainik School Amethi recruitment in Hindi: ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है. सबसे पहले अभ्यर्थी सैनिक स्कूल अमेठी की वेबसाइट sainikschoolamethi.com पर जाएं और ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें. इसके साथ वहां से आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड करें.
फॉर्म को सही तरीके से भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ में लगाएं. ध्यान रहे कि आवेदन के साथ एप्लीकेशन फीस का डिमांड ड्राफ्ट भी लगाना जरूरी है.
Sainik School Amethi application fee in Hindi: एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 फीस जमा करनी होगी. यह फीस “Principal Sainik School Amethi” payable at Gauriganj के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के रूप में देनी है.
Sainik School Recruitment 2025: कहां भेजें आवेदन
पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र और दस्तावेजों को डाक के जरिए इस पते पर भेजना है –
The Principal, Sainik School Amethi, Kauhar Shahgarh, District – Amethi, Uttar Pradesh – 227411. आवेदन सिर्फ साधारण डाक या स्पीड पोस्ट से भेजें. फॉर्म स्कूल में 10 मई 2025 की शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए. इसके बाद आने वाले फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां दी गई आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें
Sainik School Amethi recruitment 2025 in Hindi: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे। पदों का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| पीजीटी इंग्लिश | 1 |
| पीजीटी कंप्यूटर साइंस | 1 |
| पीजीटी मैथ्स | 1 |
| पीजीटी फिजिक्स | 1 |
| पीजीटी केमिस्ट्री | 1 |
| पीजीटी बायोलॉजी | 1 |
| टीजीटी मैथ्स | 2 |
| टीजीटी सोशल साइंस | 1 |
| टीजीटी जनरल साइंस | 2 |
| टीजीटी हिंदी | 1 |
| टीजीटी इंग्लिश (अस्थायी) | 1 |
| आर्ट मास्टर | 1 |
| म्यूजिक टीचर / बैंड मास्टर | 1 |
| लाइब्रेरियन | 1 |
| काउंसलर | 1 |
| लैब असिस्टेंट (फिजिक्स) | 1 |
| लैब असिस्टेंट (केमिस्ट्री) | 1 |
| लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) | 1 |
| मेडिकल ऑफिसर | 1 |
| एलडीसी | 1 |
| वार्ड बॉय | 3 |
पढ़ें: Success Story: भेड़ चराने वाले के बेटे ने UPSC में रचा इतिहास, खेत में मना जश्न, देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




