UPCISB Recruitment 2026: कुल 2,085 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें पुरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

बैंक में काम कर रहे कर्मचारी और इंटरव्यू देने के लिए आए कैंडिडेट्स की AI जनरेटेड फोटो

UPCISB Recruitment 2026 Exam Date: बैंक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,085 पदों को भरा जाएगा. जानें परीक्षा की तारीख, एज लिमिट, एग्जाम फीस और सिलेक्शन प्रोसेस

विज्ञापन

UPCISB Recruitment 2026 Exam Date: उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने विभिन्न बैंक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. UPCISB ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/upcisbapr पर नोटिफिकेशन जारी करके यह जानकारी दी है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी और आगे के अपडेट के लिए UPCISB की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

विज्ञापन

UPCISB की परीक्षा कब होगी?

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए भर्ती परीक्षा 17 से 21 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. बता दें कि UPCISB भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए 15 मई 2026 तक का समय दिया गया था. हालांकि रिजल्ट की तारीख काे लेकर फिलहाल कोई घाेषणा नहीं की गई है.

UPCISB Recruitment 2026 Exam Date Official Notification Check Here

UPCISB Recruitment 2026 Vacancy Details: जानिए कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2,085 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. भर्ती में बैंकिंग के कई पद शामिल हैं. इस बारे में और अधिक जानकारी आप UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/upcisbapr पर जाकर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IBPS RRB Recruitment 2026: कहीं छूट ना जाए मौका, 13,706 पदों पर है वैकेंसी, यहां देखें पूरी डिटेल

UPCISB Recruitment 2026 Fee: कितनी थी फीस?

इस भर्ती के लिए Gen और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपए फीस देना था. वहीं, SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फीस 250 रुपए निर्धारित किया गया था. PH यानी दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं थी. एग्जाम फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना था.

UPCISB Recruitment 2026 Age Limit: क्या थी एज लिमिट?

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम एज 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को UPCISB Recruitment 2026 के नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: I/BPS Clerk 2026: 11,403 पदों पर आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, जल्दी करें कहीं छूट न जाए मौका

UPCISB Eligibility Criteria 2026: जानिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

जारी नटिफिकेशन के मुताबिक मैनेजर और जूनियर मैनेजर जैसे पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से काॅमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ्स या Statistics में बैचलर कि डिग्री और कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके अलावा BTech, BCA, MCA, MBA या Banking में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स भी निर्धारित पदों के लिए पात्र हो सकते हैं. इस बारे में और अधिक जानकारी आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

UPCISB Selection Process 2026: कैसे होगा सिलेक्शन?

सबसे पहले ऑनलाइन रिटेन एग्जाम आयोजित होगी. इसके बाद पद के अनुसार इंटरव्यू और Skill/Proficiency Test लिया जा सकता है. सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण में मेडिकल एग्जाम और डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं. सभी चरणों में सफल रहने वाले कैंडिडेट्स का अंतिम सिलेक्शन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 70 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौके

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola