11000 से अधिक छात्रों का भविष्य संकट में, West Bengal में स्थगित हुई NEET UG काउंसलिंग

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Aug 2025 3:08 PM

विज्ञापन

WB NEET UG Counselling 2025 Postponed

WB NEET UG Counselling 2025 Postponed: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है. राउंड 1 रिजल्ट से पहले आई इस खबर से 11,178 उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ गई है. MBBS और BDS दाखिले अब अटके रहेंगे.

विज्ञापन

WB NEET UG Counselling 2025 Postponed: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउसंलिंग कमेटी (WBMCC) ने नीट छात्रों को बड़ा झटका दिया है. नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट से ठीक पहले पश्चिम बंगाल नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. ऐसे में MBBS और BDS दाखिले की प्रक्रिया अब लंबे वक्त के लिए लटक जाएगी. ऐसे में मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेने वाले छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 

WBMCC का यह निर्णय उस वक्त लिया गया, जब 85% राज्य कोटे की संशोधित प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है. पश्चिम बंगाल NEET UG प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में शामिल कुल 11,178 उम्मीदवार अब अपने एडमिशन को लेकर दुविधा में हैं क्योंकि 20 अगस्त को प्रस्तावित राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया है. 

WB NEET UG Counselling 2025 Postponed: क्यों स्थगित हुई काउंसलिंग?

पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट (West Bengal High Court) में ओबीसी आरक्षण का एक मामला चल रहा है, जिसके कारण WBMCC ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एडमिशन प्रक्रिया को अस्थायी तौर पर रोक दिया था. बाद में कोर्ट ने 22 अगस्त तक संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था. 

11 हजार से अधिक छात्र हुए प्रभावित 

WBMCC की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया अचानक स्थगित करने के फैसले से अब एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिला लेने वाले छात्र परेशान हैं. इससे सीधे तौर पर 11,178 अभ्यर्थी प्रभावित होंगे. राज्य कोटे के तहत 85 फीसदी सीटों पर दाखिला दिया जाता है. इन सीटों में दाखिला के लिए कुल 11,178 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. 

WB NEET UG Counselling 2025: दोबारा कब शुरू होगी काउंसलिंग?

नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया कब शुरू होगी इस पर WBMCC की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है. छात्रों को अब कोर्ट के अगले आदेश और समिति की नई अधिसूचना का इंतजार करना होगा. 

यह भी पढ़ें- MP NEET UG Counselling 2025: एमबीबीएस सीट अलॉटमेंट First Round का जारी हुआ रिजल्ट, देखें आगे की प्रक्रिया

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola