LinkedIn में 1.20 करोड़ का पैकेज, प्लेसमेंट के लिए बेस्ट है ये कॉलेज
Published by : Smita Dey Updated At : 18 May 2026 3:23 PM
कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)
Best College Admission: NSUT दिल्ली सरकार के तहत आने वाली एक पॉपुलर यूनिवर्सिटी है, जहां मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और साइंस से जुड़े कोर्स कराए जाते हैं. जानें बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने की क्या प्रक्रिया है.
Best College Admission Episode 28: अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो दिल्ली की फेमस यूनिवर्सिटी नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) का नाम जरूर सुना होगा. पहले इसे NSIT यानी नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता था. आज के समय में यह देश के अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों (Best College Admission) में गिनी जाती है.
यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट और बढ़िया करियर के मौके मिलते हैं. लेकिन कई छात्रों के मन में सवाल होता है कि आखिर NSUT में एडमिशन कैसे मिलता है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरीज के एपिसोड 28 में NSUT में बीटेक और अन्य कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस के बारे में जानेंगे.
Best College Admission: NSUT एडमिशन प्रोसेस
NSUT में बीटेक कोर्स सबसे ज्यादा पॉपुलर है. यहां एडमिशन लेने का कोई अलग से एग्जाम नहीं होता है, बल्कि आपको JEE Main की परीक्षा देनी होती है. JEE Main का रिजल्ट आने के बाद NSUT में सीधे अप्लाई नहीं किया जाता, बल्कि इसके लिए आपको JAC Delhi (जॉइंट एडमिशन कमिटी) की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है. रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच (जैसे CS, IT, ECE) चुनने होते हैं. अगर आपकी रैंक अच्छी होगी, तो काउंसलिंग के अलग-अलग राउंड में आपको NSUT में सीट अलॉट कर दी जाएगी.
कोर्स डिटेल्स
NSUT (Best College Admission) का सबसे मुख्य और पॉपुलर कोर्स बीटेक है. यहां कई ट्रेंडिंग और फ्यूचर-ओरिएंटेड ब्रांचेज मौजूद हैं:
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
- इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
प्लेसमेंट डिटेल्स

NSUT का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा देखा गया है. BE इन सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर ब्रांच में 2025 में हाईएस्ट पैकेज लगभग 1.20 करोड़ का देखा गया है. हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज LinkedIn की तरफ से मिला है. Google, Microsoft, Amazon, Cisco और Flipkart जैसी टॉप कंपनियां यहां के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.
कौन ले सकता है एडमिशन?
- कैंडिडेट्स का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है.
- 12वीं में एक कोर/इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में इंग्लिश पास होना भी जरूरी है.
- जनरल और EWS कैटेगरी के छात्रों के लिए 12वीं में PCM का कुल एग्रीगेट स्कोर कम से कम 60% होना चाहिए. (OBC के लिए 55%, और SC/ST/PwD छात्रों के लिए 50% या केवल पास होना जरूरी है).
- कैंडिडेट्स के पास JEE Main का वैलिड स्कोर/रैंक होना अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें: 2.5 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, जानें LPU का एडमिशन प्रोसेस और कटऑफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










