MS Dhoni ने की है इस स्कूल से पढ़ाई, क्या आप भी अपने बच्चों का करवाना चाहते हैं एडमिशन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jul 2024 7:21 AM

विज्ञापन

MS Dhoni ने कि है इस स्कूल से पढ़ाई

MS Dhoni Birthday 2024 Special: कैप्टन कूल एम एस धोनी के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उस स्कूल के बारे में जहां उन्होंने पढ़ाई कि थी. जानें आप अपने बच्चों का वहां कैसे एडमिशन करवा सकते हैं.

विज्ञापन

MS Dhoni Birthday 2024 Special: कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी कल यानी 7 जुलाई 2024 को अपना 43वां जन्मदिन मनाने जा रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान के रूप में ICC T20 विश्व कप, ICC ODI विश्व कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन से पहले फैंस सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को एडवांस विशेज ट्रेंड कर रही हैं. धोनी बच्चों से लेकर युवाओं और बड़े, बूढ़ों के इंस्पिरेशन है. उनके फैंस उनके जैसा क्रिकेट खेलना चाहते हैं, उन्हें क्रिकेट खेलते देखना पसंद करते हैं. फैंस उनके जैसी हर वो चीज करना चाहते हैं, जिसमें वो सफल हैं. अगर पढ़ाई कि बात करें तो एमएस धोनी ने रांची से अपना स्कूलिंग पूरी कि है. यहां हम आपको उनके स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं.

MS Dhoni के Birthday पर शेयर करें उनके प्रेरणादायक कोट्स, भर देंगे जोश

जेवीएम श्यामली से कि है एमएस धोनी ने पढ़ाई

धोनी ने झारखंड की राजधानी रांची के जवाहर विद्या मंदिर (JVM) श्यामली से नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई की है.आपको बता दें ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई एमएस धोनी ने कॉमर्स स्ट्रीम से की है. पहले जेवीएम श्यामली स्कूल का नाम डीएवी जवाहर विद्या मंदिर था. माही ने 1999 में उन्होंने 12वीं कक्षा पास की है. आज भी जब कभी धोनी अपने पुराने शिक्षकों से मिलते हैं, तो उन्हें पहले ही की तरह सम्मान देते हैं.

जानिए जेवीएम श्यामली के बारे में

जवाहर विद्या मंदिर श्यामली स्कूल एक सह-शिक्षा, सीबीएसई से संबद्ध शैक्षणिक संस्थान है.यह स्कूल मेकॉन की शांत और शांतिपूर्ण श्यामली कॉलोनी में स्थित है.स्कूल का मूल रुप से मेकॉन सेल, रांची की इकाइयों के कर्मचारियों को शिक्षा प्रदान करना है, साथ ही बाहरी लोगों के बच्चे भी पढ़ते हैं.

जवाहर विद्या मंदिर श्यामली स्कूल एक सह-शिक्षा, सीबीएसई से संबद्ध शैक्षणिक संस्थान है.यह स्कूल शांत और शांतिपूर्ण इलाके में स्थित है.

जेवीएम श्यामली प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड

छात्रों को जेवीएम श्यामली प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:छात्रों को जेवीएम श्यामली प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

नर्सरी प्रवेश के लिए: उम्मीदवार की आयु 4 से 5 वर्ष (संबंधित वर्ष की 1 अप्रैल को) के बीच होनी चाहिए.

9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए: 9वीं कक्षा में प्रवेश पूरी तरह से उपलब्ध रिक्त सीटों पर आधारित है.विवरण के बारे में अधिक जानने के लिए माता-पिता या अभिभावक को स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

11वीं में प्रवेश के लिए: 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है.कक्षा 11 में प्रवेश के लिए दो मानदंड हैं.स्कूल एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है.

ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वालों के लिए कट-ऑफ अंक नीचे सूचीबद्ध किए गए हैं

विज्ञान कक्षा X की बोर्ड परीक्षा में छह विषयों के योग में 92% या उससे अधिक

वाणिज्य कक्षा X की बोर्ड परीक्षा में छह विषयों के योग में 90% या उससे अधिक

कला कक्षा X की बोर्ड परीक्षा में छह विषयों के योग में 85% या उससे अधिक

एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

जेवीएम श्यामली एडमिशन के दौरान कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और ये इस प्रकार हैं:

उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो

जन्म प्रमाण पत्र

उम्मीदवार का आधार कार्ड

पिछले स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट

माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड

आवासीय प्रमाण पत्र

माता-पिता की शैक्षणिक योग्यता

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola