MS Dhoni के Birthday पर शेयर करें उनके प्रेरणादायक कोट्स, भर देंगे जोश
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jul 2024 7:14 PM
MS Dhoni Bithday 2024 Motivational quotes in hindi
MS Dhoni Bithday 2024 Motivational quotes in hindi: कैप्टन कूल के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कल जन्मदिन है. यहां देखें एमएस धोनी के प्रेरणादायक कोट्स
MS Dhoni Bithday 2024, Famous MS Dhoni Quotes: क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कल 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे. उन्हें दुनिया प्यार से कैप्टन कूल, माही, थाला, एमएस, एमएसडी और कई अन्य नामों से जानती है. माही कि खुद कि लाइफ भी काफी इंस्पाइरिंग है.
जब तक फुल स्टॉप नहीं आता, तब तक वाक्य पूरे नहीं होते हैं
महेंद्र सिंह धोनी
MS Dhoni ने कि है इस स्कूल से पढ़ाई, क्या आप भी अपने बच्चों का करवाना चाहते हैं एडमिशन
आत्मविश्वास हमेशा मेरे अच्छे गुणों में से एक रहा है. मैं हमेशा बहुत आश्वस्त रहता हूं. आत्मविश्वासी होना, आक्रामक होना मेरी प्रकृति में है. और यह बात मेरी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी लागू होता है.
महेंद्र सिंह धोनी
आप भीड़ के लिए नहीं खेल रहे हैं, आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी
सीखना सबसे महत्वपूर्ण है और एक बार हुई गलतियों को वापस न दोहराना. जो हो गया सो हो गया.
महेंद्र सिंह धोनी
मैं खुद को हमेशा समझाता हूं कि भावनाओं से ऊपर कर्म होता है. जिस वक्त मैं मैदान पर होता हूं, उस समय पूरी योजना और तैयारी के साथ काम करता हूं. इससे खुद पर काबू पाने में मदद मिलती है.
महेंद्र सिंह धोनी
यदि आपके पास वास्तव में कोई सपना नहीं है, तो वास्तव में आप आगे नहीं बढ़ सकते हो.
महेंद्र सिंह धोनी
मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक अच्छे व्यक्ति के रूप में याद करें, एक अच्छे क्रिकेटर के रूप में नहीं.
महेंद्र सिंह धोनी
मैं कभी भी अपने आप पर दबाव नहीं बनने देता.
महेंद्र सिंह धोनी
मैं इस वर्तमान क्षण को बहुत पसंद करता हूँ. मुझे चीजों का विश्लेषण करना बहुत पसंद है.
महेंद्र सिंह धोनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










