ePaper

IGNOU Admission 2025: इग्नू में जुलाई सेशन के लिए एडमिशन शुरू, देखें पूरी प्रक्रिया

Updated at : 10 Jun 2025 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
IGNOU Admission 2025

IGNOU Admission 2025

IGNOU Admission 2025: जुलाई सेशन के लिए एडमिशन शुरू कर दी है. आप सभी कोर्स की जानकारी, फीस स्ट्रक्चर, और जरूरी तिथियां जानने के लिए IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां आप इग्नू में कोर्सेज में एडमिशन की पूरी जानकारी देखें और आगे का प्रोसेस जानें.

विज्ञापन

IGNOU Admission 2025 in Hindi: अगर आप घर बैठे पढ़ाई करना चाहते हैं तो IGNOU आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब छात्र 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यहां आप IGNOU Admission 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी देखें.

कौन कर सकता है आवेदन? (IGNOU Admission 2025)

IGNOU में UG (स्नातक), PG (स्नातकोत्तर), PhD और International Online Programmes (IOP) के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस बार भारत के साथ-साथ विदेशी छात्र (SAARC, Non-SAARC, NRI आदि) भी इसमें भाग ले सकते हैं.

क्या हैं स्टडी के ऑप्शन? (IGNOU Admission 2025)

छात्रों को दो तरह के विकल्प मिल रहे हैं:

  • ऑनलाइन मोड (Online Learning)
  • ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL)
  • आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से कोर्स चुन सकते हैं.

कैसे भरें IGNOU का Admission फॉर्म? (IGNOU Admission 2025)

  • सबसे पहले IGNOU की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Admission July 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब “Click here for new registration” चुनें और बेसिक जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और पूरा एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
  • कोर्स के अनुसार फीस ऑनलाइन जमा करें और प्रिंट आउट ले लें.

IGNOU ने दिया विदड्रॉ का ऑप्शन (IGNOU Admission 2025)

अगर किसी कारणवश आप एडमिशन के बाद कोर्स करना नहीं चाहते, तो IGNOU ने विदड्रॉ (Withdraw) सुविधा भी दी है. हालांकि, निर्धारित समय में आवेदन वापस लेने पर कुछ फीस काटी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें- SSC GD Result 2025 OUT Soon: एसएससी जीडी रिजल्ट ssc.gov.in पर, Cutoff चेक करने के स्टेप्स यहां

यह भी पढ़ें- NVS Recruitment 2024 Answer Key OUT: एनवीएस नॉन टीचिंग की आंसर की जारी, इस Direct Link से देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola