Admission Alert 2026 : रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस के पीजीडी व एमएससी प्रोग्राम में लें एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

iirs

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के तहत आनेवाले शिक्षण संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जानें कोर्स, योग्यता एवं प्रवेश प्रक्रिया के बारे में…

विज्ञापन

Admission Alert 2026 : जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) और रिमोट सेंसिंग डिजिटल तकनीक के इस दौर की एक अहम जरूरत हैं. दुनिया के अधिकतर देश इस विशेषज्ञता को हासिल कर चुके हैं. हमारे देश में भी जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग के जानकारों की बहुत मांग है, क्योंकि शहरी नियोजन, सैन्य सुरक्षा से लेकर प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन तक इस क्षेत्र के पेशेवरों की जरूरत पड़ती है. आप अगर इसमें करियर बनाना चाहते हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के कोर्सेज के साथ आगे बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

कोर्स के बारे में जानें

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी) इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस कर सकते हैं- एग्रीकल्चर एंड सॉइल्स/ फॉरेस्ट रिसोर्सेस एंड इकोसिस्टम एनालिसिस/ जियोसाइंस/नेचुरल हेजार्ड एंड डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट/ अर्बन एंड रीजनल स्टडीज/ मरीन एंड एटमॉस्फेयर साइंस/ सेटेलाइट इमेज एनालिसिस एंड फोटोग्रामेट्री/वाटर रिसोर्सेज/ स्पेटिल डाटा साइंस में स्पेशलाइजेशन के साथ. इसके अलावा जियोइन्फॉर्मेशन साइंस एंड अर्थ ऑब्जर्वेशन में जियोइन्फर्मेटिक्स में स्पेशलाइजेशन के साथ भी पीजीडी और एमएससी करने का भी विकल्प है.

प्रवेश के लिए योग्यता

साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स/केमिस्ट्री/ मैथ्स/ स्टेटिस्टिक्स/बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस में से कम से कम दो विषय शामिल हों) में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों में बीई/बीटेक, एमएससी/एमएससी (टेक) की योग्यता आवश्यक है. कोर्स एवं स्पेशलाइजेशन के विषयों के अनुसार योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट में अपलोड नोटिफिकेशन देखें.

ऐसे मिलेगा एडमिशन

पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन एंट्रेंस टेस्ट/ साक्षात्कार एवं शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर किया जायेगा. ऑनलाइन साक्षात्कार संभावित रूप से मई 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जायेगा और परिणाम की घोषणा संभवत: जून 2026 के दूसरा सप्ताह में की जायेगी. कोर्स के अनुसार प्रवेश के लिए निर्धारित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

आईआईआरएस की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 है. चयन के बाद एक बार आवंटित स्पेशलाइजेशन को पाठ्यक्रम के दौरान बदला नहीं जायेगा.
विवरण देखें : https://admissions.iirs.gov.in/coursecalender

यह भी पढ़ें : IIT धारवाड़ में 97.6% प्लेसमेंट रिकॉर्ड, जानें एडमिशन और फीस डिटेल्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola