Bihar 11th Admission 2025 Result: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट कल, ofssbihar.net पर करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jun 2025 9:43 PM

विज्ञापन

DU College Hostel vs PG 2025

Bihar 11th Admission 2025 Result: बिहार में कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए पहली सेलेक्शन लिस्ट कल जारी की जाएगी. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar 11th Admission 2025 Result: बिहार में कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए पहली सेलेक्शन लिस्ट कल यानी 4 जून 2025 को जारी की जाएगी. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Bihar 11th Admission 2025 Result: BSEB ने दी जानकारी

Bihar 11th Admission Result 2025 ऐसे कर सकेंगे चेक

बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए 20 मई 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए पहली लिस्ट जारी होगी. लिस्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे.

  • मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices पर क्लिक करना होगा.
  • अगले पेज पर OFSS Bihar 11th Admission 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद के लिंक पर जाना होगा.
  • मेरिट लिस्ट खुल जाएगी.
  • मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होता है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को रिजल्ट चेक करने विकल्प मिलता है. नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी OFSS वेबसाइट ofssbihar.net पर उपलब्ध होगी. पहली लिस्ट 4 जून 2025 को सुबह 11 बजे जारी होगी. इसके बाद नामांकन के लिए 4 जून से 10 जून तक का समय मिलेगा.

ये भी पढ़ें: बिहार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर वैकेंसी, पूछे जाएंगे 2 घंटे में 150 सवाल

ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in पर करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन