NIT जमशेदपुर में BTech प्लेसमेंट 94.25 लाख का, देखें फीस स्ट्रक्चर

Updated:
विज्ञापन
NIT Jamshedpur की सांकेतिक फोटो (Canva)

NIT Jamshedpur की सांकेतिक फोटो (Canva)

NIT Jamshedpur BTech Admission Process: अगर आप जेईई मेन के बाद किसी अच्छे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो एनआईटी जमशेदपुर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां इस साल का हाईएस्ट प्लेसमेंट 94.25 लाख का देखा गया है.

विज्ञापन

NIT Jamshedpur BTech Admission: देश के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (NIT) जमशेदपुर में एडमिशन पाना हर साल हजारों इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का सपना होता है. कॉलेज के मॉडर्न लैब, अनुभवी फैकल्टी, बेहतर रिसर्च माहौल और अच्छा प्लेसमेंट रिकॉर्ड स्टूडेंट्स को अट्रैक्ट करती हैं. अगर आपने भी 12वीं पास कर लिया है और अब BTech करना चाहते हैं, तो आइए NIT जमशेदपुर का एडमिशन प्रोसेस, फीस स्ट्रक्चर और प्लेसमेंट की डिटेल्स जानते हैं.  

NIT Jamshedpur BTech Admission : कैसे होता है एडमिशन?

एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक में एडमिशन जेईई मेन (JEE Main) के स्कोर के आधार पर होता है. इसके बाद JoSAA और CSAB काउंसलिंग के जरिए सीटें मिलती हैं. कैंडिडेट्स को सबसे पहले जेईई मेन पास करना होता है. इसके बाद काउंसलिंग में कॉलेज और ब्रांच का सेलेक्ट करना होता है. सीट मिलने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के बाद एडमिशन प्रोसेस पूरा हो जाता है. 

NIT जमशेदपुर में BTech Branches

  • सिविल इंजीनियरिंग (CE)
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
  • इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स (ECM)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)
  • मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग (MME)
  • प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (PIE)

NIT Jamshedpur Fee Structure: कोर्स वाइज फीस

फीस टाइप डिस्क्रिप्शन अमाउन्ट 
ट्यूशन फीस (प्रति सेमेस्टर)BTech (GEN/OBC)₹62,500
BTech(SC/ST/PWD)₹0
MCA /MTech (FT) / MDes / MBA₹35,000
MTech (Part-Time)₹75,000
MSc₹7,500
वन टाइम फीस (एडमिशन के समय)सभी फीस मिलाकर₹32,000
कॉलेज फीस (पर सेमेस्टर)डिजिटल कैंपस, परीक्षा, लाइब्रेरी, इंटरनेट आदि₹12,000
हॉस्टल फीस (पर सेमेस्टर)रूम रेंट, मेंटेनेंस, बिजली व पानी₹15,000
मेस एडवांस (Autumn Semester)BTech/MSc / MCA / MBA₹20,000
MTech / MDes / PhD₹25,000

ये भी पढ़ें: गोल इंस्टिट्यूट से JEE-NEET की तैयारी, स्मार्ट क्लास में मिलेगा सक्सेस का फॉर्मूला

NIT Jamshedpur Placement 25-26

एनआईटी जमशेदपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस साल कम होता नजर आया है. कॉलेज के 2025-26 प्लेसमेंट सीजन में 699 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट में हिस्सा लिया था. इनमें से 649 स्टूडेंट्स को अलग-अलग कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है. ऐसे में इस बार 92.84 प्रतिशत स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट मिला है. वहीं, पिछले साल की बात करें तो यहां हाईएस्ट पैकेज 1.23 करोड़ का देखा गया था.

BTech ब्रांच ऐवरज पैकेज पर ईयर
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)25.11 लाख
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)19.00 लाख
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)16.50 लाख
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)8.98 लाख
मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग (MME)8.40 लाख
सिविल इंजीनियरिंग (CE)7.93 लाख

Placement Drive: प्लेसमेंट के लिए आती हैं बड़ी कंपनियां

एनआईटी जमशेदपुर का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल हर साल देश और विदेश की कई नामी कंपनियों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए बुलाता है. यहां टेक्नोलॉजी, आईटी, कोर इंजीनियरिंग, कंसल्टिंग, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देती हैं. कैंपस प्लेसमेंट में Google, Microsoft, Amazon, Adobe, Oracle, Goldman Sachs, Morgan Stanley, BlackRock, PayPal, Flipkart, Atlassian, Nvidia, Intel, Qualcomm, Tata Steel, L&T, Siemens, Deloitte, EY, PwC, Accenture, Infosys और Wipro जैसी कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. इन कंपनियों के आने से स्टूडेंट्स को अपने देश ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों मे भी करियर बनाने का मौका मिलता है.

NIT Jamshedpur BTech Admission: Why NIT Jamshedpur?

अगर आपका भी सपना है देश के ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई करना जहां अच्छी पढ़ाई के साथ अच्छी प्लेसमेंट, अनुभवी फैकल्टी, प्रैक्टिकल नॉलेज और मॉडर्न लैब एक्सपीरियंस मिले, तो एनआईटी जमशेदपुर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जेईई मेन के जरिए यहां एडमिशन पाने वाले स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन के साथ नेशनल और इन्टरनेशनल कंपनियों के साथ करियर बनाने का मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें: Aerospace Engineering बन रहा पहली पसंद, जानें सैलरी और स्कोप


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola