Best BTech College: IIT नहीं इस कॉलेज में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, 1.7 करोड़ का पैकेज
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 May 2025 3:39 PM
Best BTech College NIT Hamirpur
Best BTech College: इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना जरूरी है. देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल कॉलेज के बारे में यहां देख सकते हैं. ऐसे ही एक कॉलेज के बारे मे यहां बताया गया है. इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने कई आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है.
Best BTech College: बेस्ट कॉलेज प्लेसमेंट की बात करें तो सबसे ऊपर नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) का सामने आता है. एक कॉलेज ऐसा है जिसके प्लेसमेंट ने कई आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है. इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना जरूरी है. आइए शानदार प्लेसमेंट पैकेज देने वाले इस कॉलेज के बारे में जान लेना चाहिए.
Best BTech College: इंजीनियरिंग कोर्स के लिए बेस्ट कॉलेज
बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज का पता लगाना हो तो वहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड और कोर्स फीस का ध्यान रखना जरूरी है. बेस्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड की लिहाज से इन दिनों हिमाचल प्रदेश के एक कॉलेज का नाम छाया हुआ है. विदेश में प्लेसमेंट से लेकर घरेलू कंपनियों में शानदार पैकेज तक यहां के रिकॉर्ड में शामिल है.
1.7 करोड़ का प्लेसमेंट
इस कॉलेज के छात्र को 1.7 करोड़ के हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज पर जॉब मिली है. हिमाचल प्रदेश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी NIT हमीरपुर का नाम टॉप प्लेसमेंट वाले कॉलेज में शामिल हो गया है. यहां के कई छात्रों को मल्टी नेशनल कंपनियों में जॉब मिली है. सेशन 2022-23 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां के कुल 626 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में जॉब मिली है.
एनआईटी हमीरपुर के कई छात्रों वर्ल्ड की टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है. यहां Tata Power, PayTM, Infosys, Amazon और Samsung भी प्लेसमेंट सेशन में शामिल हो चुकी है. NIT हमीरपुर के छात्रों को Google और Microsoft से भी प्लेसमेंट ऑफर आए हुए हैं. इस टॉप क्लास इंजीनियरिंग कॉलेज ने देश के कई IITs और IIMs को पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










