Junior Clerk Salary: जूनियर क्लर्क्स की बल्ले-बल्ले! 8वें वेतन आयोग से सैलरी में आएगा तूफानी उछाल

JUNIOR CLERK SALARY
Junior Clerk Salary: सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है. 8वां वेतन आयोग लागू होने की अटकलों के बीच खासतौर पर जूनियर क्लर्क जैसे लेवल-4 कर्मचारियों की सैलरी में भारी इजाफे की संभावना जताई जा रही है. फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से वेतन में होगा बड़ा उछाल.
Junior Clerk Salary: सरकारी नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. खासतौर पर ग्रुप-C कैटेगरी में आने वाले जूनियर क्लर्क जैसे लेवल-4 कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने से भारी फायदा हो सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, अगर यह वेतन आयोग जल्द लागू होता है, तो वेतन में बड़ा उछाल संभव है. अभी फिलहाल जूनियर क्लर्क का बेसिक वेतन 25,500 रुपये प्रति माह होता है. इसके साथ ही उन्हें महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी लाभ मिलते हैं, जिससे इन-हैंड सैलरी करीब 35,000 से 40,000 रुपये के बीच होती है.
क्या है फिटमेंट फैक्टर?
सरकारी वेतन में बदलाव का मुख्य आधार होता है फिटमेंट फैक्टर. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन 7,000 से बढ़ाकर 18,000 कर दिया गया था. अब 8वें वेतन आयोग में 1.92, 2.08 और 2.86 तीन संभावित फैक्टर सामने आए हैं.
अगर सरकार सबसे ऊंचे 2.86 फैक्टर को मंजूरी देती है, तो न्यूनतम वेतन 18,000 से सीधे 51,480 रुपये हो सकता है. इस स्थिति में जूनियर क्लर्क की बेसिक सैलरी करीब 72,930 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है.
भत्तों में भी बढ़ोतरी तय
जब बेसिक वेतन बढ़ेगा, तो उसके साथ जुड़ी सभी सुविधाएं जैसे DA, HRA, TA भी स्वाभाविक रूप से बढ़ेंगी. ऐसे में इन-हैंड सैलरी में 47,000 रुपये तक का इजाफा संभव है.
नजर सरकार के अगले कदम पर
फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कर्मचारी संगठनों की मांग और सार्वजनिक चर्चा को देखते हुए जल्द ही कोई बड़ा ऐलान संभव माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज
यह भी पढ़ें: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




