3 मई को हुई नीट परीक्षा, जानिए कब जारी होगी आंसर की

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :04 May 2026 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2026 Answer Key

नीट परीक्षा आंसर की सांकेतिक तस्वीर

NEET UG 2026: 3 मई को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 96.92 प्रतिशत के करीब रही. ऐसे में आइए जानते हैं कि नीट परीक्षा के लिए आंसर की कब तक जारी की जाएगी.

विज्ञापन

NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 3 मई को सफलतापूर्वक आयोजित की गई. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में इस बार भारी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए. परीक्षा खत्म होने के बाद अब छात्रों को सबसे ज्यादा इंतजार आंसर की और रिजल्ट का है. आइए, जानते हैं कि नीट रिजल्ट कब तक आ सकता है.

कब तक जारी होगी आंसर की?

पिछले साल नीट परीक्षा के करीब एक महीने बाद आंसर की जारी की गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी मई महीने के अंत तक या फिर जून के पहले सप्ताह तक प्रोविजिनिल आंसर की जारी कर दी जाएगी.

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आंसर का मिलान कर सकेंगे और यदि किसी सवाल पर आपत्ति हो तो तय समय के भीतर उसे चैलेंज भी कर पाएंगे. इसके बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

नीट यूजी परीक्षा में 96.92% उपस्थिति

नीट यूजी परीक्षा के लिए करीब 22,75,011 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 22,05,035 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इस साल NEET UG परीक्षा में 96.92% उपस्थिति दर्ज की गई.

इस साल पेपर का स्तर मध्यम रहा है, इसलिए कटऑफ पिछले साल के आसपास ही रहने की संभावना है. हालांकि, आधिकारिक कटऑफ और रिजल्ट NTA द्वारा घोषित किए जाने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें.

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में एक और सुसाइड, छात्र ने कूदकर दी जान

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola