ePaper

धनबाद के बाघमारा में एक नेता के घर पर अपराधियों ने किया पत्थराव और फायरिंग, दहशत में परिवार

Updated at : 27 Apr 2023 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद के बाघमारा में एक नेता के घर पर अपराधियों ने किया पत्थराव और फायरिंग, दहशत में परिवार

धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ा हटमेंट कॉलोनी में एक नेता के घर पर अपराधियों ने पत्थराव और फायरिंग की. जिससे नयी तीन एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ा हटमेंट कॉलोनी स्थित जमसं कुंती गुट के केंद्रीय उपाध्यक्ष व बीसीसीएल केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल मिश्रा के आवास पर देर रात नकाबपोश अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग करने के बाद घर पर पत्थराव किया है. जिसके कारण घर के बाहर खड़ी अत्याधुनिक तकनीकी से लैस बीसीसीएल की नयी तीन एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के दौरान सड़क पर गुजर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी को अपराधियों ने डरा धमाका कर भगा दिया.

जानकारी के अनुसार गोपाल मिश्रा ने टेंडर के तहत तीनों एंबुलेंस कल ही शोरूम से मंगाया गया था. एक मई को मजदूर दिवस पर ब्लॉक टू जीएम द्वारा हरी झंडा दिखाकर कर कमिशनिंग करने वाले है. इससे पहले ही अपराधियों ने तीनों एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया. पत्थराव से घर एसी, खिड़की और एस्बेस्टस सीट क्षतिग्रस्त हो गया है. इस घटना से गोपाल मिश्रा का परिवार दहशत में है.

सुबह घटना की लिखित सूचना मिलने के बाद बाघमारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. जांच कर थाना के सअनि मुंदीप सिंह ने कहा कि फायरिंग होने का साक्ष्य नहीं मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Also Read: गुमला में मर्डर : रस्सी से गला घोटकर की युवक की हत्या, हफ्ते भर बाद होनी थी शादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola