Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, करीबी सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Nov 2022 8:38 PM

विज्ञापन

आबकारी नीति मामले में दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने की अनुमति दी जाए या नहीं कोर्ट 14 नवंबर को इसका फैसला कर सकती है. विशेष न्यायाधीश जस्टिस एमके नागपाल अरोड़ा को माफी देने और मामले में एक गवाह बनने की अनुमति देने संबंधी याचिका पर दलीलें भी सुनेंगे.

विज्ञापन

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि घोटाला मामले में एक आरोपी दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बनने को राजी हो गया है. सीबीआई सूत्रों से खबर है कि दिनेश ने सरकारी गवाह बनने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. बता दें, दिनेश अरोड़ा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का करीबी है.

अपनी मर्जी से दिनेश बन रहे हैं सरकारी गवाह: दिनेश अरोड़ा का कहना है कि वो अपनी मर्जी से सरकारी गवाह बन रहे हैं. कोर्ट में उन्होंने कहा कि सरकारी गवाह बनने के लिए किसी का उन पर कोई दबाव नहीं हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब मामले में जानकारियां कोर्ट को देंगे. गौरतलब है कि अगस्त महीने में मनीष सिसोदिया, दिनेश अरोड़ा के साथ-साथ सीबीआई ने शराब मामले में 8 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था.

14 नवंबर को फैसला करेगी कोर्ट: आबकारी नीति मामले में दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने की अनुमति दी जाए या नहीं कोर्ट 14 नवंबर को इसका फैसला कर सकती है. विशेष न्यायाधीश जस्टिस एमके नागपाल अरोड़ा को माफी देने और मामले में एक गवाह बनने की अनुमति देने संबंधी याचिका पर दलीलें भी सुनेंगे. सुनवाई के दौरान, आरोपी ने अदालत से कहा कि वह मामले के बारे में स्वेच्छा से सच्चाई का खुलासा करने के लिए तैयार हैं.

अरोड़ा को दी थी अग्रिम जमानत:  अदालत के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई या किसी और की ओर से कोई दबाव या धमकी नहीं है. अरोड़ा के वकील ने बंद कमरे में कार्यवाही के लिए एक अर्जी भी दी और कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और मीडिया को इस प्रारंभिक चरण में बाहर रखा जाना चाहिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बंद कमरे में सुनवाई के लिए अर्जी का विरोध नहीं किया। अदालत ने इससे पहले जांच एजेंसी द्वारा जमानत याचिका का विरोध नहीं करने के बाद अरोड़ा को अग्रिम जमानत दे दी थी.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola