डीसी से धोबिया पोखर को भरने व बेचने की शिकायत

Edited by DEEPAK
Updated:
विज्ञापन

शहर के दीभा मुहल्ला के छठ तालाब के बगल में स्थित धोबिया (गुही) पोखर को भरने व अनाधिकृत रूप से बिक्री करने की शिकायत मुहल्लेवासियों ने उपायुक्त से की है.

विज्ञापन

चतरा. शहर के दीभा मुहल्ला के छठ तालाब के बगल में स्थित धोबिया (गुही) पोखर को भरने व अनाधिकृत रूप से बिक्री करने की शिकायत मुहल्लेवासियों ने उपायुक्त से की है. बताया कि पौराणिक छठ तालाब का जलस्तर उक्त जलाशय (पोखर) से ही बना रहता है. साथ ही अगल-बगल की लगभग पांच हजार आबादी को उक्त जलस्त्रोत पर निर्भर करते है. इसके खतियान व राजस्व कागजातो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बताया कि सरकार द्वारा 2013 में जलाशयों का स्वामित्व नगर निकाय को है. उक्त पोखर को भरने से पूरे क्षेत्र का जलस्त्रोत सूख जायेगा. लोगों को काफी परेशानी होगी. विरोध करने पर झूठा केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. मुहल्ले के लोगों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर भू-माफियाओ पर कार्रवाई करने की मांग की. मांग करने वालो में राजन वर्मा, प्रमोद दास, शंकर कुमार साव, पंकज कुमार, सरिता देवी, मांती देवी, भोला वर्मा, अशोक राम, शंकर राम समेत काफी संख्या में लोग शामिल है. मालूम हो कि शुक्रवार को उक्त जमीन पर जेसीबी लगाया गया था, जिसका मुहल्लेवासियों ने विरोध किया. इसके बाद सीओ ने काम को बंद करा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola