SSC JE 2024 Registration Begins: एसएससी ने शुरू कि जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन, जानें अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Apr 2024 3:55 PM

विज्ञापन

SSC JE 2024 registration begins

SSC JE 2024 Registration Begins: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जेई अधिसूचना 2024 जारी की गई है. ऑनलाइन आवेदन जमा करना 28 मार्च, 2024 से शुरू हुआ और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2024 तक थी.

विज्ञापन

SSC JE 2024 Registration Begins: कर्मचारी चयन आयोग ने 28 मार्च 2024 से एसएससी जेई पंजीकरण 2024 शुरू कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी. जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं.

SSC JE 2024 Registration Begins: आयु सीमा

नोटिस के अनुसार, जिन पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष तक है, उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. जिन पदों के लिए आयु सीमा 32 वर्ष तक है, उनके लिए अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1992 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए.

SSC JE 2024 Registration Begins: परीक्षा पैटर्न

एसएससी जेई परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी – पेपर 1 और पेपर 2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. दोनों पेपरों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाएंगे. उम्मीदवार ध्यान दें कि पेपर 1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक और पेपर II में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन होगा.

एसएससी कांस्टेबल जीडी री एग्जाम एडमिट कार्ड रिलीज

SSC JE 2024 Registration Begins: आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले अधिसूचना पर उपलब्ध पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए और फिर यहां दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए.

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.
अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें.
एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola