हार्ड वर्क के साथ करें स्मार्ट वर्क

Published by :Shaurya Punj
Published at :07 Mar 2020 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
हार्ड वर्क के साथ करें स्मार्ट वर्क

एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए एक वेकेंसी निकली. इंटरव्यू की तारीख तय हुई. लेकिन, उस जॉब के लिए कैंडिडेट में जिन योग्यताओं को आवश्यक बताया गया था, उसके अनुसार केवल दो लोग फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाये गये.

विज्ञापन

आशीष आदर्श, करियर काउंसेलर

एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए एक वेकेंसी निकली. इंटरव्यू की तारीख तय हुई. लेकिन, उस जॉब के लिए कैंडिडेट में जिन योग्यताओं को आवश्यक बताया गया था, उसके अनुसार केवल दो लोग फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाये गये. इंटरव्यू एक बहुमंजिला बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर आयोजित था.

तय दिन और समय पर दोनों कैंडिडेट वहां पहुंचे. सामने लिफ्ट नजर नहीं आ रही थी. तभी एक ने सामने सीढ़ी देखी और बिना समय बर्बाद किये सीढ़ी से चढ़ने लगा. दूसरे ने आसपास के लोगों से लिफ्ट की जानकारी ली और दसवीं मंजिल पर पहुंच गया. लगभग दस मिनट बाद पहला कैंडिडेट भी हांफते हुए वहां दाखिल हुआ. दोनों का इंटरव्यू बहुत अच्छा हुआ. दोनों खुश थे और परिणाम का इंतजार कर रहे थे. थोड़ी देर में परिणाम आया और कंपनी ने दूसरे कैंडिडेट को चयनित कर लिया था.

उस कंपनी की यह पाॅलिसी थी कि यदि आपका किसी पोस्ट पर चयन नहीं हुआ, तो आप कंपनी से इसका कारण पूछ सकते थे. इस पाॅलिसी का लाभ लेते हुए पहला कैंडिडेट इंटरव्यूवर के पास पहुंचा और बोला, सर, मैं तो बहुत मेहनती हूं और मैं बगैर समय गंवाये तुरंत दस तल सीढ़ी चढ़कर यहां इंटरव्यू देने आया, फिर भी मेरे जैसे मेहनती इंसान का चयन नहीं हुआ. इंटरव्यूवर ने मुस्कराते हुए कहा, मैं यह मान सकता हूं कि तुम हार्डवर्कर हो, लेकिन हमें स्मार्ट वर्कर की आवश्यकता है, जो किसी हार्ड वर्कर की तुलना में कम समय लगाकर और कम परिश्रम से अपनी मंजिल पर पहुंच सके. इंटरव्यूवर का जवाब सुनकर वह सन्न रह गया.

दोस्तों, यह कहानी बेहद सामान्य हो सकती है, लेकिन इसमें संदेश बड़ा है. हार्ड वर्कर तो एक पत्थर ढोने वाला भी होता है, जो शायद किसी स्मार्ट वर्कर से कई गुना अधिक मेहनतवाला काम करता है, लेकिन उसे हम एक सफल इंसान की श्रेणी में नहीं डाल सकते. वहीं दूसरी ओर, एक स्मार्ट वर्कर अपनी बुद्धिमता और कौशल से आसमान की बुलंदियों पर पहुंच जाता है. किसी विचारक ने लिखा है, श्रम तो महत्वपूर्ण है ही, लेकिन श्रम को कहां और किस रूप में लगाना है, यह जानना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है. यदि हम इस संदेश को समझ पायें, तो अपने श्रम को खर्च करने की दिशा स्वतः ही हमें नजर आ जायेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola