BTech Toughest Branch: इंजीनियरिंग का ये ब्रांच है सबसे ज्यादा टफ, पढ़ने में छूट जाते हैं स्टूडेंट्स के पसीने

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Jul 2025 7:00 PM

विज्ञापन

BTech Toughest Branch Aerospace Engineering

BTech Toughest Branch: कोर्स में एक नहीं बल्कि कई ब्रांच होते हैं. वैसे तो युवाओं के बीच सीएस का क्रेज है. लेकिन एयरोस्पेस बीटेक का सबसे टफ ब्रांच है. आइए, जानते हैं कि ये एयरोस्पेस इंजीनियरिंग क्या है, कहां से इसकी पढ़ाई कर सकते हैं और इस ब्रांच की डिग्री हासिल करने के बाद कितनी कमाई होती है.

विज्ञापन

BTech Toughest Branch: 12वीं के बाद बहुत से युवा जो तकनीक में रूचि रखते हैं, वे बीटेक की पढ़ाई करते हैं. बीटेक कोर्स में एक नहीं बल्कि कई ब्रांच होते हैं. वैसे तो युवाओं के बीच सीएस (Computer Science) ब्रांच का काफी क्रेज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि CSE नहीं बल्कि बीटेक का सबसे ज्यादा टफ ब्रांच कोई और है. हम बात कर रहे हैं एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की. आइए, जानते हैं कि ये एयरोस्पेस इंजीनियरिंग क्या है, कहां से इसकी पढ़ाई कर सकते हैं और इस ब्रांच की डिग्री हासिल करने के बाद कितनी कमाई होती है. 

Aerospace Engineering: क्या है एयरोस्पेस इंजीनियरिंग? 

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग भारत में एक उभरता क्षेत्र है. इस इंडस्ट्री में एक्सपर्ट लोगों की काफी मांग है और उन्हें अच्छी सैलरी वाली जॉब मिलती है. अगर आप भी एयोरस्पेस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी होगी. इस ब्रांच में विमान, अंतरिक्ष यान और मिसाइलों के डिजाइन, वर्किंग, विकास और परीक्षण से जुड़ी जानकारी दी जाती है. 

Aerospace Engineers Role: क्या काम करते हैं एयरोस्पेस इंजीनियर? 

एयरोस्पेस इंजीनियर छोटे विमान या ड्रोन आदि से लेकर बड़े कमर्शियल एयरलाइन और अंतरिक्ष यान के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं. हालांकि, आमतौर पर बड़े प्रोजेक्ट्स पर कोई अकेला व्यक्ति काम नहीं करता है बल्कि कई एक्सपर्ट की टीम होती है. 

BTech Toughest Branch: कहां से करें पढ़ाई 

भारत में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कई संस्थान हैं. आपको जानकारी हैरानी होगी कि भारत में 100 से भी ज्यादा संस्थान हैं जहां एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है. इनमें से 80 कॉलेज प्राइवेट हैं और 17 कॉलेज सार्वजनिक/सरकारी. सरकारी में सबसे प्रतिष्ठित IITs हैं. आईआईटी मद्रास, IIT Bombay, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, NIT Delhi, समेत कई कॉलेज से एयरोस्पेस की पढ़ाई कर सकते हैं. इस ब्रांच में दाखिला लेने के लिए विभिन्न परीक्षा जैसे कि JEE Main, GATE, COMEDK UGET में से किसी एक में पास होना जरूरी है. 

Aerospace Engineers Salary: एयरोस्पेस इंजीनियर की सैलरी 

भारत में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का वेतन उनके एक्सपीरियंस, नौकरी की जगह और कंपनी पर निर्भर करता है. फ्रेशर्स को 25 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक का मासिक वेतन मिलता है. वहीं 3 से 7 साल तक के अनुभव वाले कैंडिडेट्स को 1 लाख या उससे ऊपर तक मिल सकता है. वहीं 7 साल से ज्यादा का अनुभव होने पर सैलरी 2 लाख या उससे ज्यादा हो सकती है. 

यह भी पढ़ें- इंजीनियर बनने के लिए नहीं है BTech की जरूरत, कर लें ये कोर्स, लाखों में होगी कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola