BEd And DElEd New Rules: बीएड और डीएलएड वालों के लिए बड़ी खबर! अब एक साथ नहीं कर पाएंगे दोनों कोर्स 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Jul 2025 1:02 PM

विज्ञापन

BEd And DElEd New Rules

BEd And DElEd New Rules: शिक्षक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खबर है. अब कोई छात्र एक साथ बीएड और डीएलएड एक साथ नहीं कर सकते. इससे कई सारे बीएड करने वाले छात्र प्रभावित होंगे. यह फैसला NCTE और शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिया गया है.

विज्ञापन

BEd And DElEd New Rules: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए डीएलएड और बीएड करने वालों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025 से नया नियम लागू किया है. इस नियम के मुताबिक, अब कोई छात्र एक साथ बीएड और डीएलएलड नहीं कर सकेगा. NCTE के इस नए नियम का असर बीएड और डीएलएड करने वाले लाखों युवाओं पर पड़ेगा. एनसीटीई का कहना है कि यह कदम प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और व्यावसायिक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. इसी के साथ दोनों ही कोर्स में इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है.

BEd And DElEd New Rules: शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे

नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत सभी यह बदलाव इस लिए लाया गया है कि ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रही. इससे छात्र एक समय में एक ही कोर्स पर फोकस करेंगे. कई बार छात्र समय की बचत करने के लिए एक ही साथ दोनों कोर्स कर लेते थे. लेकिन इससे शिक्षा की गुणवत्ता और कैंडिडेट्स की दक्षता पर सवाल उठता था. 

BEd Internship: इंटर्नशिप अनिवार्य है 

वहीं BEd और DElEd दोनों कोर्स में कम-से-कम छह महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप करनी होगी. इंटर्नशिप के लिए छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाने का अनुभव हासिल करना होगा. यह पहल इस उद्देश्य से किया गया है कि छात्रों को पढ़ाने के क्षेत्र में प्रैक्टिकल अनुभव हो. इसी के साथ NCTE ने यह भी साफ कर दिया है कि केवल उन्हीं संस्थानों की बीएड या डीएलएड डिग्री को मान्यता दी जाएगी, जिसके पास NCTE से आधिकारिक मान्यता हो.  

यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Salary: बिहार में प्राइमरी टीचर की कितनी है सैलरी, मिलती हैं ये सुविधाएं

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola