इन 7 एमबीए फील्ड्स की है मार्केट में भारी डिमांड, सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान

Published by : Smita Dey Updated At : 23 May 2026 10:52 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Best MBA Specialization: डिजिटल और AI के इस दौर में सबसे ज्यादा सैलरी दिलाने वाले 7 बेस्ट MBA स्पेशलाइजेशन ऑप्शंस क्या क्या हैं. जानिए इन कोर्स की मार्केट में क्या डिमांड है.

विज्ञापन

Best MBA Specialization: आज के समय में सिर्फ MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री ले लेना ही काफी नहीं है. मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सही स्पेशलाइजेशन चुनें. सही फील्ड का चुनाव न सिर्फ आपके करियर को तेजी से आगे बढ़ाता है, बल्कि आपको एक शानदार सैलरी पैकेज भी दिलाता है.

आज के डिजिटल और एआई (AI) के दौर में कुछ खास सेक्टर्स की डिमांड आसमान छू रही है. आइए जानते हैं उन 7 बेस्ट एमबीए स्पेशलाइजेशन (Best MBA Specialization) ऑप्शंस के बारे में, जिनमें कंपनियों द्वारा सबसे ज्यादा पैसा दिया जा रहा है.

1. MBA इन बिजनेस एनालिटिक्स  

हर छोटी-बड़ी कंपनी कस्टमर की पसंद को समझने और अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए डेटा पर निर्भर है. इस कोर्स (Best MBA Specialization) में आपको डेटा को पढ़ना, उसका एनालिसिस करना और उसके आधार पर बिजनेस के बड़े फैसले लेना सिखाया जाता है. डेटा कंसलटेंट, बिजनेस एनालिस्ट और एनालिटिक्स मैनेजर जैसे कई करियर के स्कोप मौजूद है. इस फील्ड में शुरुआती पैकेज 10 लाख से 15 लाख सालाना तक हो सकता है. एक्सपिरियंस बढ़ने के बाद सैलरी 30 लाख तक पहुंच जाता है.

2. MBA इन कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी 

यह स्पेशलाइजेशन हमेशा से सबसे ज्यादा पैसे दिलाने वाले टॉप ऑप्शंस में शामिल रहा है. इसमें छात्रों को यह सिखाया जाता है कि किसी कंपनी को लंबे समय तक फायदे में कैसे रखा जाए, कॉम्पिटिशन से आगे कैसे निकलें और नए बिजनेस प्लान कैसे बनाएं. मैकिन्से (McKinsey) और बीसीजी (BCG) जैसी दुनिया की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म्स इन प्रोफेशनल्स को हायर करती हैं. एमबीए इन कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी कोर्स करने के बाद मैनेजमेंट कंसलटेंट, स्ट्रैटेजी मैनेजर और चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर जैसे स्कोप शामिल है. 

3. MBA इन फाइनेंस 

फाइनेंस एक एवरग्रीन सेक्टर है. देश में शेयर मार्केट का बढ़ता क्रेज, नए-नए फिनटेक (FinTech) स्टार्टअप्स और इन्वेस्टमेंट के चलते फाइनेंस एक्सपर्ट्स की मांग हमेशा बनी रहती है. अगर आपको नंबरों और पैसों के मैनेजमेंट से प्यार है, तो यह (Best MBA Specialization) आपके लिए बेस्ट है. इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में पैकेज के साथ-साथ करोड़ों रुपये का बोनस भी मिलता है. इसमें एवरेज सैलरी 12 लाख से 30 लाख सालाना के बीच होती है.

4. MBA इन एआई एंड डेटा साइंस

यह पिछले एक-दो सालों में उभरा सबसे नया और हॉट करियर ऑप्शन है. आज हर कंपनी अपने काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग का यूज कर रही है. ऐसे में कंपनियों को ऐसे मैनेजर्स की जरूरत है जो टेक्नोलॉजी को भी समझते हों और बिजनेस को भी संभाल सकें. नई फील्ड होने के कारण इसमें कॉम्पिटिशन कम है और डिमांड ज्यादा, इसलिए सैलरी पैकेज 12 लाख से 35 लाख सालाना तक जा रहा है. AI कंसलटेंट, टेक प्रोडक्ट लीड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मैनेजर जैसे पोस्ट शामिल है. 

5. MBA इन प्रोडक्ट मैनेजमेंट 

खासकर आईटी, ई-कॉमर्स (जैसे Amazon, Flipkart) और टेक कंपनियों में इस रोल की डिमांड बहुत ज्यादा है. एक प्रोडक्ट मैनेजर का काम किसी ऐप या सॉफ्टवेयर के आइडिया से लेकर, उसके बनने और मार्केट में बिकने तक के पूरे सफर को देखना होता है.

6. MBA इन डिजिटल मार्केटिंग 

अब कंपनियां अखबारों या टीवी के बजाय सोशल मीडिया, गूगल, एसईओ (SEO) और ऑनलाइन विज्ञापनों पर अपना बजट खर्च कर रही हैं. इसलिए डिजिटल दुनिया के जरिए ब्रांड को आगे बढ़ाने वाले एक्सपर्ट्स की मांग हर कंपनी में है. शुरुआती सैलरी 8 लाख से 12 लाख हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे आपका काम बढ़ता है, आपकी सैलरी बहुत तेजी से बढ़ती है.

7. MBA इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी 

अगर आपने पहले बीटेक (CS/IT) या बीसीए (BCA) किया है, तो यह स्पेशलाइजेशन (Best MBA Specialization) आपके करियर के लिए अच्छा साबित होगा. यह कोर्स टेक्निकल सिस्टम और बिजनेस स्ट्रेटेजी के बीच के गैप को भरता है. बड़ी आईटी कंपनियां जैसे TCS, Infosys और Accenture इन प्रोफेशनल्स को ऊंचे पदों पर रखती हैं.

Best MBA Specialization: सही स्पेशलाइजेशन कैसे चुनें? 

कई बार स्टूडेंट्स सिर्फ ज्यादा सैलरी देखकर स्पेशलाइजेशन चुन लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है. स्पेशलाइजेशन चुनते समय अपनी रुचि, स्किल और फ्यूचर गोल को ध्यान में रखना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: BTech CS से हटकर उभर रही है ये ब्रांच, कम रैंक पर भी मिलेगी IIT NIT में एंट्री

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola