Live Updates

Yes Bank Crisis : ईडी ने राणा कपूर की बेटी को ब्रिटेन जाने से रोका, परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :08 Mar 2020 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Yes Bank Crisis : ईडी ने राणा कपूर की बेटी को ब्रिटेन जाने से रोका, परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस

यस बैंक के संस्‍थापक राणा कपूर को मुंबई की एक अदालत ने मनी लांड्रिंग मामले में 11 मार्च तक प्रवत्तन निदेशालय की हिरासम में भेज दिया है. यस बैंक के पूर्व प्रमुख 62 साल के कपूर को बेलार्ड एस्टेट में ईडी के कार्यालय में कपूर को गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

रोशनी के पिता राणा कपूर को ईडी ने रविवार को धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया और स्थानीय अदालत ने उन्हें 11 मार्च तक के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है.

अधिकारियों ने बताया कि आव्रजन प्राधिकार द्वारा रोके जाने के बाद रोशनी कपूर को ईडी की जांच में शामिल होने को कहा गया. उल्लेखनीय है कि रोशनी अपनी दो बहनों और मां के साथ कुछ कंपनियों की प्रवर्तक हैं जो ईडी की जांच के दायरे में है. आरोप है कि इन कंपनियों के जरिये धनशोधन किया गया और आपराधिक गतिविधि की गयी.

लुक आउट नोटिस जारी होने पर आव्रजन प्राधिकार को यात्री को विदेश या देश के किसी हिस्से में जाने की अनुमति देने से पहले नोटिस जारी करने वाली एजेंसी को इसकी सूचना देनी होती है. अधिकारी ने बताया कि रोशनी लंदन की उड़ान लेने वाली थी. हालांकि, यात्रा के कारणों का तत्काल खुलासा नहीं हुआ है.

सीबीआई ने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

ईडी ने यस बैंक के संस्‍थापक राणा कपूर, पत्‍नी बिंदु कपूर, बेटियां राखी कपूर टंडन, राधा कपूर और रोशनी कपूर के खिला लुकआउट नोटिस जारी किया.

यस बैंक के संस्‍थापक राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया. ब्रिटिश एयरलाइंस से जा रही थी लंदन.

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर की बेटी को रविवार को लंदन जाने से रोक दिया क्योंकि उनके पिता के खिलाफ चल रहे धनशोधन की जांच में उन्हें शामिल होना है. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा लुकआउट नोटिस जारी होने की वजह से रोशनी कपूर को मुंबई हवाई अड्डे पर लंदन जाने वाले विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गयी. 

विज्ञापन
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola