Budget 2026: क्या आज चमकेगी आपकी किस्मत? सोने-चांदी की कीमतों पर वित्त मंत्री ले सकती हैं फैसला

Gold Silver Price After Budget 2026
Budget 2026: आज बजट 2026 से सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम होने की उम्मीद है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर आम जनता को ₹3,000 से ₹6,000 तक की बड़ी राहत दे सकती हैं. रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दामों के बीच आज का फैसला तय करेगा आपकी ज्वेलरी की नई चमक.
Budget 2026: आज देश की नजरें संसद की ओर टिकी हैं, जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2026 का बजट पेश करने जा रही हैं. इस बार के बजट में मध्यम वर्ग और ज्वेलरी कारोबारियों की सबसे बड़ी उम्मीद इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती को लेकर है. अगर उम्मीदें हकीकत में बदलीं, तो आज से ही सोना और चांदी खरीदना आपके बजट में आ सकता है.
क्या सोना होगा सस्ता? ड्यूटी पर टिकी नजरें
बाजार के जानकारों का मानना है कि सरकार सोने-चांदी के आयात पर लगने वाले टैक्स (कस्टम ड्यूटी) में 2% की कटौती का ऐलान कर सकती है. वर्तमान में यह 6% है, जिसे घटाकर 4% किए जाने की प्रबल संभावना है.
इसका असर क्या होगा?
अगर ड्यूटी घटती है, तो सोने के दाम में सीधे तौर पर ₹3,000 प्रति 10 ग्राम की कमी आ सकती है. वहीं, चांदी के खरीदारों को प्रति किलो ₹6,000 तक की बड़ी राहत मिल सकती है. सरकार का मुख्य उद्देश्य सोने की अवैध तस्करी को रोकना और भारतीय ज्वेलरी उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉम्पिटिटिव बनाना है.
2025 का सफर: जब चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया
बीता साल यानी 2025 निवेशकों के लिए गोल्डन ईयर साबित हुआ. जहां सोने ने 75% का रिटर्न दिया, वहीं चांदी ने 167% की छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया. आज की स्थिति यह है कि जनवरी 2026 में 24 कैरेट सोना 1.50 लाख रुपए और चांदी 3.50 लाख रुपए के स्तर को छू रही है.
क्यों थम नहीं रही कीमतों की रफ्तार?
- युद्ध और व्यापारिक विवादों के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है.
- अमेरिकी ब्याज दरों में बदलाव से डॉलर गिरा है, जिससे वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं के भाव बढ़ गए हैं.
- भारत समेत दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने पिछले तीन सालों से रिकॉर्ड मात्रा में सोने की खरीदारी की है.
- चांदी की मांग अब सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है सोलर पैनल, चिप्स और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है.
सोने का ताजा भाव (Gold Rate Today)
| सोने की शुद्धता (Purity) | रेट प्रति 1 ग्राम | रेट प्रति 10 ग्राम | रेट प्रति 100 ग्राम |
| 24-कैरेट | ₹16,058 | ₹1,60,580 | ₹16,05,800 |
| 22-कैरेट | ₹14,720 | ₹1,47,200 | ₹14,72,000 |
| 18-कैरेट | ₹12,044 | ₹1,20,440 | ₹12,04,400 |
चांदी का आज का भाव (Silver Rate Today)
| वजन (Weight) | आज की कीमत (Rate) |
| 1 ग्राम | ₹350 |
| 10 ग्राम | ₹3,500 |
| 100 ग्राम | ₹35,000 |
| 1 किलोग्राम | ₹3,50,000 |
Also Read: आज खुलेगा Budget 2026 का पिटारा, इनकम टैक्स से लेकर किसान, रेलवे, शेयर बाजार तक बड़ी उम्मीदें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




