ePaper

जारी है शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, कोल इडिया आज की सबसे बड़ी लूजर

Updated at : 21 Feb 2022 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Share Market

Share Market

Stock Market Update: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की संभावना का असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखाई दे रहा है. घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले. आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों के आज गिरावट देखने को मिली है

विज्ञापन

Stock Market Update: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की संभावना का असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखाई दे रहा है. घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले. आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों के आज गिरावट देखने को मिली है. दोनों सेक्टर में आयी गिरावट के कारण शेयर बाजार फिसल गया है. कारोबारी सेशन की शुरुआत में ही बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 281 अंक गिरा. जबकि, निफ्टी में 61 अंकों की गिरावट देखी गई.

अभी बाजार का क्या है हाल: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को बाजर खुलते ही सेसेंक्स और निफ्टी में गिरावट आनी शुरू हो गई. हालांकि दिन बढ़ने के साथ गिराव में कमी आयी, साढ़े नौ बजे के करीब निफ्टी लगभग 158 अंक गिर गया था, हालांकि, 10 बजकर 50 मिनट पर यह 89.15 पर था. निफ्टी 17,182.55 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, सेसेंक्स में 281.76 अंकों की गिरावट देखी जा रही है.

आज चढ़ने वाले शेयरों के भाव: निफ्टी 50 में आज 11 बजे तक जिन शेयर के भाव चढ़े उनमें हैं, श्री सीमेंट 348.45 रुपये, मारुति सुजूकी 104.90 आईसीआईसी बैंक के भाव आज हरे नजर आ रहे हैं. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कोल इंडिया, हिंडाल्को, टाइटन के भार आज गिरे हुए हैं.

इससे पहले शुक्रवार को भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा रहा था. बाजार बंद होने तक शेयर मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ था. शुक्रवार को सेंसेक्स 59 अंक टूटकर 57,833 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 28 अंक सुढ़कर 17,276 के स्तर पर बंद हुआ था. गौरतलब है कि बीते दो हफ्तों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख है.

Posted by: Pritish sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola