कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में दूसरे दिन गिरावट जारी, शुरुआती कारोबार में 266 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2021 9:58 AM
हालांकि, शुरुआती कारोबार में निफ्टी में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोल इंडिया शेयर में बढ़त देखी गई. वहीं, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख जारी है.
मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते के लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी गिरावट का दौर जारी है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 265.91 अंक की गिरावट के साथ58,199.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 75.80 अंक की कमजोरी के साथ 17,340.75 पर खुला.
हालांकि, शुरुआती कारोबार में निफ्टी में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोल इंडिया शेयर में बढ़त देखी गई. वहीं, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख जारी है.
इससे पहले, तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद सरकार के सुधार उपायों को लेकर चिंता के बीच सोमवार को सेंसेक्स में 1,170 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. यह करीब सात महीने के दौरान सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है.
Also Read: शेयर बाजार में 1100 अंकों से ज्यादा गिरकर सेंसेक्स हुआ धड़ाम, जोरदार तरीके से लुढ़का निफ्टी
इसके अलावा, पेटीएम के शेयर की कमजोर सूचीबद्धता के बाद उसमें गिरावट का सिलसिला भी जारी रहने से भी बाजार पर असर दिखाई दिया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,170.12 अंक यानी 1.96 फीसदी के नुकसान के साथ 58,465.89 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 348.25 अंक यानी 1.96 फीसदी टूटकर 17,416.55 अंक पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










