ePaper

Stock Market Close: उलट-पुलट भरे कारोबार में सेंसेक्स सपाट, मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ निफ्टी

Updated at : 26 Dec 2024 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market Close

Stock Market Close

Stock Market Close: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 17 शेयर गिरकर बंद हुए. इनमें सबसे अधिक नुकसान टाइटन को हुआ. एनएसई के निफ्टी में 31 शेयर हरे निशान, 18 शेयर लाल निशान और एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हो गए.

विज्ञापन

Stock Market Close: क्रिसमस की वजह से एशिया के दूसरे बाजारों की बंदी की वजह से गुरुवार 26 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार उलट-पलट भरे कारोबार के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.39 अंक मामूली गिरकर 78,472.48 पर बंद हुआ. हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.55 अंकों की बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर पहुंच गया.

बीएसई के 17 शेयर गिरे

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 17 शेयर गिरकर बंद हुए. इनमें सबसे अधिक नुकसान टाइटन को हुआ. इसका शेयर 1.05% टूटकर 3320.80 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जोमैटो को भी बड़ा नुकसान हुआ. इसके उलट, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, सनफार्मा और भारती एयरटेल समेत 13 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

एनएसई में भी टाइटन का शेयर टूटा

एनएसई के निफ्टी में 31 शेयर हरे निशान, 18 शेयर लाल निशान और एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हो गए. इस सूचकांक में अदाणी पोर्ट्स को सबसे अधिक फायदा और टाइटन का शेयर सबसे अधिक टूटा. अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 5.22 फीसदी बढ़त और टाइटन के शेयर में 1.17 फीसदी गिरावट आई.

इसे भी पढ़ें: Tata Capital IPO: 20 साल में दूसरा बड़ा आईपीओ लाने जा रहा टाटा ग्रुप, जानें कब होगा लॉन्च

एशिया के दूसरे बाजारों की बंदी का प्रभाव

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “साल के आखिरी एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार पूरे दिन सपाट रहा, क्योंकि एशिया के दूसरे बाजारों में छुट्टियां थीं. ऑटो शेयरों में हाल ही में हुए सुधारों से लाभ देखा गया. हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और संभावित प्रतिकूल टैरिफ और 2025 में दरों में कटौती की चिंताओं को देखते हुए एफआईआई आउटफ्लो और रुपये में गिरावट को लेकर चिंता बनी हुई है. इससे बाजार में सुस्ती का रुख बना हुआ है.”

इसे भी पढ़ें: Look Back 2024: स्टॉक मार्केट में एफपीआई फ्लो में भारी गिरावट, 2025 में उछाल की उम्मीद

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola