ePaper

Share Market: प्री-ओपनिंग में सुस्त पड़ा भारतीय बाजार, दोपहर तक संभला, सेंसेक्स में दिखा हरा निशान

Updated at : 09 Nov 2023 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
Share Market

Share Market

Share Market Update: विदेशी कोषों की सतत निकासी और वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 102.13 अंक गिरकर 64,873.48 पर आ गया.

विज्ञापन

Share Market Update: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच, आज भारतीय बाजार की सुस्त शुरूआत सुस्त हुई. विदेशी कोषों की सतत निकासी और वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 102.13 अंक गिरकर 64,873.48 पर आ गया. निफ्टी 34.35 अंक फिसलकर 19,409.15 पर रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में गिरावट आई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर फायदे में रहे. अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. अमेरिका बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर

कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के नरम रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में गिरावट और विदेशी कोषों की सतत निकासी ने विदेशी निवेशकों की धारणा प्रभावित की. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 पर खुला. यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है. रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.30 पर बंद हुआ था. इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.52 पर पहुंच गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

undefined

दोपहर तक बाजार में उठा-पटक जारी

दोपहर 12 बजे तक भारतीय शेयर बाजार में उठा-पटक जारी है. सेंसेक्स में 0.053 प्रतिशत यानी 34.64 अंकों की मामूली सुधार देखने को मिली. सेंसेक्स 65,010.25 अंकों पर कारोबार कर रहा था. जबकि, NIFTY भी मामूली गिरावट के बाद संभलने लगा. 12.05 बजे तक 0.019 प्रतिशत यानी 3.70 अंकों का सुधार देखने को मिला. निफ्टी 19,447.20 अंक पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले बुधवार को एशिया और यूरोप के बाजारों में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 33.21 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,975.61 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.80 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,443.50 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 लाभ में जबकि 21 नुकसान में रहे. सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं. दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola