पॉजिटिव वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 209 अंकों की उछाल, निफ्टी में 63 अंकों की तेजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2022 10:08 AM
शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के कारोबार के दौरान 1378 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि करीब 517 शेयर गिरावट के साथ खुले. हालांकि, 87 शेयरों में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.
मुंबई : रूस यूक्रेन युद्ध के 34वें दिन तुर्की में होने जा रही शांतिवार्ता की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों के सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है, जिसका असर भारत के शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. सकारात्मक वैश्विक रुख की वजह से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में भी बढ़त का माहौल बना है. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 209 अंकों की बढ़त के साथ 57,803 के स्तर पर खुला. वहीं, नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने भी 63 अंकों की तेजी के साथ 17285 के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की.
इसके साथ ही, शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के कारोबार के दौरान 1378 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि करीब 517 शेयर गिरावट के साथ खुले. हालांकि, 87 शेयरों में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. इससे पहले, पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरते हुए कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए थे.
सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी के साथ बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 0.40 की मजबूती रही. 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.11 अंक लुढ़ककर 56,825.09 अंक तक आ गया था, लेकिन दोपहर के कारोबार में इसमें तेजी आई और यह 231.29 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 57,593.49 अंक पर बंद हुआ था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 लाभ में और 10 नुकसान में रहे.
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,222 अंक पर बंद हुआ था. एनएसई के 50 शेयरों में से 29 लाभ में रहे. सेंसेक्स के 30 शेयरों में भारती एयरटेल सर्वाधिक 3.4 प्रतिशत मजबूत हुआ. एक्सिस बैंक (2.13 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (1.59 प्रतिशत), और एसबीआई (1.44 प्रतिशत) में भी तेजी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










