ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,046 अंक मजबूत, निफ्टी 24,300 अंक के पार

Updated at : 07 Aug 2024 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,046 अंक मजबूत, निफ्टी 24,300 अंक के पार

Share Market

Share Market: एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायेद में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Share Market: वैश्विक बाजारों में तेजी की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुला. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,046.13 अंक बढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 313.9 अंक चढ़कर 24,306.45 अंक पर रहा. मंगलवार को सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.21% गिरकर 78,737.88 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 63.05 अंक या 0.26% फिसलकर 23,992.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

लाभ में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे. वहीं, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में गिरावट आई.

इसे भी पढ़ें: सट्टा किंग बनने की कोशिश किए तो सीधे जाएंगे जेल, भारी जुर्माना ऊपर से

फायदे में एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायेद में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 76.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,531.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

इसे भी पढ़ें: सोना-चांदी का दाम सुनकर ज्वैलरी शॉप तक लगा दीजिएगा दौड़, जानें कितना गिर गई कीमत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola