ePaper

सोना-चांदी का दाम सुनकर ज्वैलरी शॉप तक लगा दीजिएगा दौड़, जानें कितना गिर गई कीमत

Updated at : 07 Aug 2024 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
सोना-चांदी का दाम सुनकर ज्वैलरी शॉप तक लगा दीजिएगा दौड़, जानें कितना गिर गई कीमत

सोना चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

Gold Price Today: सर्राफा बाजार के कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और खुदरा खरीदारों की ओर से मांग में कमी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई. रुपये में कमजोरी और त्योहारी सत्र से पहले फिजिकल डिमांड बढ़ने की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Gold Price Today: सोना के गहने बनाने और इसमें निवेश करने के लिए बेहतरीन मौका है. सर्राफा बाजार में बहुमूल्य पीली धातु सोना का भाव 1,100 रुपये और चांदी का दाम 2,200 रुपये लुढ़क गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार 6 अगस्त 2024 को सोने का भाव 1,100 रुपये लुढ़ककर 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पहले सोमवार 5 अगस्त 2024 को सोना 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

वहीं, चांदी की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही. मंगलवार को चांदी 2,200 रुपये लुढ़ककर 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. सोना को चांदी 84,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. दो अगस्त को चांदी की कीमत 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जिसके बाद से चार सत्रों में इसकी कीमत में 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है.

खुदरा खरीदारों की डिमांड बढ़ने से सोना हुआ महंगा

सर्राफा बाजार के कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और खुदरा खरीदारों की ओर से मांग में कमी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, रुपये में कमजोरी और त्योहारी सत्र से पहले फिजिकल डिमांड बढ़ने की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंक की मांग और कम ब्याज दरें सोने की कीमतों के लिए अच्छे संकेत हैं. अं

वायदा कारोबार में गिरा सोना

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटा दिया, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 98 रुपये की गिरावट के साथ 69,211 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 98 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,211 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 18,576 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 2,444.50 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा.

इसे भी पढ़ें: कौन है वो लड़की जो संभालेगी रतन टाटा की कुर्सी, सायरस मिस्त्री से क्या है नाता?

चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 541 रुपये की गिरावट के साथ 79,057 रुपये प्रति किग्रा रह गई. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 541 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,057 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसमें 28,626 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.63 प्रतिशत की हानि के साथ 27.04 डॉलर प्रति औंस रह गई.

इसे भी पढ़ें: सट्टा किंग बनने की कोशिश किए तो सीधे जाएंगे जेल, भारी जुर्माना ऊपर से

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola