RBI ALERT: मोबाइल App से लोन लेने का बना रहे हैं प्लान? खबर पढ़ने के बाद बदल जाएगा मूड

Mobile App Loan News: डिजिटल दौर में मोबाइल ऐप से लोन देने की पेशकश की जा रही है. इसी बीच आरबीआई ने भी गाइडलाइंस जारी की है. मोबाइल ऐप से लोन लेने वालों को सावधान किया गया है.
Mobile App Loan News: छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की स्टारकास्ट के लिए नवंबर महीने में सबसे बुरी खबर आई. शो के राइटर अभिषेक मकवाना ने खुदकुशी कर ली. सुसाइड नोट में अभिषेक ने आर्थिक तंगी का जिक्र किया था. इसका जिक्र इसलिए कि शुरुआती जांच में पता चला ऐप से लोन के कारण अभिषेक ने खुदकुशी की है. इसकी आशंकी उनके बड़े भाई ने भी जाहिर की थी. दरअसल, डिजिटल दौर में मोबाइल ऐप से लोन देने की पेशकश की जा रही है. यही चिंता की बात है.
Also Read: दुनिया के साथ Google पर भी कोरोना वायरस, टॉप ट्रेंडिंग में सात सवाल, सभी में COVID-19 का जिक्र
हैदराबाद में शुक्रवार को अवैध लोन ऐप्स केस में कॉल सेंटर पर छापा मारा गया. साइबराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने क्यूबेवो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (स्काइलाइन) कॉल सेंटर पर छापा मारकर चीनी नागरिक यी बाई उर्फ डेनिस समेत सत्य पाल ख्यालिया, अनिरुद्ध मल्होत्रा, हेमंत सेठ को पकड़ा. सभी पर 11 इंस्टेंट लोन ऐप्लिकेशन से लोगों को लोन देकर जुर्माना समेत भारी भुगतान वसूलने का आरोप है.
लोन ग्राम, कैश ट्रेन, कैश बस, ट्रिपल ए कैश, सुपर कैश, मिंट कैश, हैप्पी कैश, लोन कार्ड, रीपे वन, मनी बॉक्स, मंकी बॉक्स
RBI Cautions against unauthorised Digital Lending Platforms/Mobile Appshttps://t.co/BnarH8zbw6 #BeAware #BeSecure#rbikehtahai #StaySafe https://t.co/mKPAIp5rA3 pic.twitter.com/be0oSgrILS
— RBI Says (@RBIsays) December 24, 2020
पुलिस ने खुलासा किया कॉल सेंटर्स से डिफॉल्टर्स को परेशान करने के साथ धमकियां दी जाती थी. आरोपियों ने कर्जदारों के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को फर्जी कानूनी नोटिस भेज ब्लैकमेल भी किया. इसी बीच आरबीआई ने गाइडलाइंस जारी की है. ऐप से लोन लेने वालों को सावधान किया गया है.
-
मोबाइल ऐप से लोन लेने वाले सावधान
-
डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोन लेने से बचें
-
बिना पेपरवर्क के फटाफट लोन लेना गंभीर
-
लोन में ज्यादा ब्याज और छिपे हुए चार्ज
-
लोन देने वाले ऐप्स की शिकायत दर्ज कराएं
-
RBI से रजिस्टर्ड बैंकों पर करें भरोसा
Also Read: नए साल में कैलेंडर के साथ Google भी बदलेगा, सर्च करने के दौरान आपको क्या होगा फायदा?
बड़ी बात यह है गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स हैं, जिससे चुटकियों में लोन देने की बात की जाती है. अधिकांश मामलों में लोन लेने वालों को काफी दिक्कतें भी होती हैं. जब भी आप कोई ऐप इंस्टाल करते हैं तो वो कई परमिशन मांगता है. परमिशन के बाद ऐप की पहुंच कांटैक्ट लिस्ट, कैमरा, माइक्रोफोन तक हो जाती है. यही सबसे बड़ी मुसीबत है. ऐप से लोन लेने वालों के साथ फ्रॉड भी बढ़ जाता है. आप भी आरबीआई की गाइडलाइंस को फॉलो करें और फटाफट लोन लेने के चक्कर में टेंशन ना लें.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




