Yes Bank Crisis : राणा कपूर को लाया गया ED ऑफिस, SBI ने बताया यस बैंक को बचाने का प्लान
Yes Bank Crisis Live Update: देश के बड़े बैंकों में से एक यस बैंक में पैसा निकासी की सीमा तय करने की सूचना के बाद बैंक खाता धारकों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. इस बीच शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने खताधारकों को बड़ी राहत दी है.
राणा कपूर को लाया गया ईडी ऑफिस
यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर को पूछताछ के लिए मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED) के ऑफिस लाया गया है. आपको बता दें कि ईडी ने बीती रात राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा. कपूर तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच चल रही है और छापे की कार्रवाई इसी सिलसिले में की गयी.
गुजरात की तस्वीर
Gujarat: People gathered outside Yes Bank's branch on Chimanlal Girdharlal Road in Ahmadabad. The bank has been placed under moratorium by Reserve Bank of India (RBI) and the withdrawal limit has been capped at Rs 50,000. pic.twitter.com/3FQe1QVoJZ
— ANI (@ANI) March 7, 2020
ओडिशा की तस्वीर
Odisha: People queue up outside Bapuji Nagar branch of Yes Bank in Bhubaneswar. The bank has been placed under moratorium by Reserve Bank of India (RBI) and the withdrawal limit has been capped at Rs 50,000. pic.twitter.com/bFB1uANbUd
— ANI (@ANI) March 7, 2020
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस बीच यस बैंक संकट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चैयरमैन रजनीश कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि उनकी टीम योजना पर काम कर रही है. एसबीआई यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है. आगे यस बैंक संकट पर एसबीआई की ओर से कहा गया कि हमारी टीम योजना से काम कर रही है. उसके 49 फीसदी शेयर खरीद सकते हैं. रजनीश कुमार ने कहा कि एसबीआई यस बैंक में 2,450 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर सकती है. यस बैंक को मुसीबत से निकलने के लिए 20,000 करोड़ से ज्यादा की जरूरत है. यस बैंक के खाताधारकों का पैसा रिस्क पर नहीं है.
Yes Bank Crisis Live Update: देश के बड़े बैंकों में से एक यस बैंक में पैसा निकासी की सीमा तय करने की सूचना के बाद बैंक खाता धारकों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. इस बीच शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने खताधारकों को बड़ी राहत दी है. चैयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि यस बैंक के ग्राहकों का पैसा रिस्क पर नहीं है. गौर हो कि बीते दो दिन से यस बैंक के ग्राहक पूरे परेशान नजर आ रहे हैं. किसी की बेटी की शादी के लिए, तो किसी को अन्य जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत है. ग्राहक जब एटीएम में पैसा निकालने के लिए पहुंचे, तो पैसा निकल नहीं पाया. जब ग्राहकों ने ऑनलाइन ट्रांसफर करने का प्रयास किया, तो वह सेवा भी बंद कर दी गयी थी. शनिवार को भी बैंक के एटीएम के बाहर का नजारा कुछ ऐसा ही है. लोग यहां पहुंच तो रहे हैं लेकिन पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए