Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 18वें दिन नहीं हुआ इजाफा, ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का भाव

Updated at : 17 Mar 2021 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 18वें दिन नहीं हुआ इजाफा, ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का भाव

Petrol-Diesel Price : देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं. फरवरी महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी की गई थी. फरवरी में दिल्ली में पेट्रोल 4.74 रुपये और डीजल 4.52 रुपये महंगा हो गया है. देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है.

विज्ञापन
  • अंतराष्ट्रीय बाजार में 13 महीने रिकॉर्ड स्तर से फिसला कच्चे तेल का भाव

  • भारत में मार्च महीने के दौरान पेट्रोलियम कंपनियों ने नहीं बढ़ाई ईंधन की कीमत

  • फरवरी महीने के दौरान 16 दिन बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price : अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 13 महीने की उच्च स्तर से फिसल गई है. ब्रेंट ऑयल 68 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है. इधर, घरेलू बाजार में पेट्रोलयिम कंपनियों ने आज लगातार 18वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं किया है. इसके पहले 27 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए. कुल मिलाकर मार्च महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी में पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है. ये दाम ऑल टाइम हाई पर हैं. देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनावों बीच आम आदमी को इस समय राहत मिली है.

आपको बता दें कि फिलहाल, देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं. फरवरी महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी की गई थी. फरवरी में दिल्ली में पेट्रोल 4.74 रुपये और डीजल 4.52 रुपये महंगा हो गया है. देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है. इसी तरह, डीजल की कीमत में 7.60 रुपये बढ़ोतरी हुई है. नए साल से अब तक 25 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है.

किन शहरों में क्या है कीमत?

दिल्ली में आज 17 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. पेट्रोल के दाम 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 81.47 रुपये प्रति लीटर हैं. मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है. पेट्रोल के भाव 97.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 88.60 रुपये प्रति लीटर हैं. इसके साथ ही कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है. पेट्रोल के दाम 91.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 84.35 रुपये प्रति लीटर हैं.

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है. पेट्रोल के दाम 93.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.45 रुपये प्रति लीटर हैं. इसी तरह, बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल के दाम 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.37 रुपये प्रति लीटर हैं.

ऐसे चेक कर सकते हैं आज की नई कीमत

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते रहते हैं और यह सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोजाना का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक आरएसपी के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता आरएसपी लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता एचपी प्राइस लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Also Read: राजधानी पटना में अक्टूबर से नहीं चलेंगे पेट्रोल-डीजल वाले ऑटो और बस, लगाना होगा CNG किट, जानें पूरा मामला…

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola