ePaper

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें किस भाव बिकेगा आज तेल

Updated at : 28 Jul 2022 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें किस भाव बिकेगा आज तेल

Economic survey food inflation

देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. बताते चले कि सरकार ने 21 मई को एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर देशवासियों को महंगाई से राहत दी थी.

विज्ञापन

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को भी स्थिर रही. अतंरराष्ट्रीय बाजारों में भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है. जुलाई के मध्य में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पोट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा था कि सरकार 15 दिन में कच्चे तेल, पेट्रोल-डीजल और विमान ईंधन पर लगाए गए टैक्स की समीक्षा करेगी. तभी से कयास लगाया जा रहा था कि तेल के भाव में बढ़े बदलाव देखे जा सकते है.

अंतरराष्ट्रीय बजारों में कच्चे तेल की कीमत काफी दिनों से 100 रुपये प्रति बैरल था. हालांकि बुधवार को इसमें भी बदलाव देखने को मिली. WTI क्रूड 97.76 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट 107 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया.

21 मई को हुई एक्साइज ड्यूटी में कटौती

देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. बताते चले कि सरकार ने 21 मई को एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर देशवासियों को महंगाई से राहत दी थी. वहीं, सरकार की तरफ से एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद कुछ राज्यों ने भी वैट टैक्स कम किया था. पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा हुई थी.

Also Read: मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर लगाया टैक्स, US-यूरोप को तेल बेचकर मुनाफा कमा रहीं रिफाइनरियां
जानें इन शहरों में तेल की कीमतें

तेल कंपनियों के अनुसार, बीते दिन की तरह ही गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है.

  • मुंबई- पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये और डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है.

  • दिल्ली- पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर

  • भोपाल- पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की कीमत 93.90 रुपये प्रति लीटर है.

  • रांची- पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये और डीजल की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है.

  • जयपुर- पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपये और डीजल की कीमत 93.72 रुपये प्रति लीटर है.

  • बेंगलुरू- पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये और डीजल की कीमत 87.89 रुपये प्रति लीटर है.

  • लखनऊ- पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है.

  • चेन्नई- पेट्रोल की कीमत 102. 63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

  • कोलकाता- पेट्रोल की कीमत 106. 03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

  • पटना- पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल की कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola