फ्रांस समेत 27 देशों के साथ भारत ने किया डील, जानिए इसे आम आदमी को कितना होगा फायदा

Updated at : 27 Jan 2026 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
India EU Trade Deal

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दाईं ओर यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और बाईं ओर यूरोपीय परिषद अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा

India EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बीच 18 साल का इंतज़ार खत्म. 27 देशों के साथ हुई इस ऐतिहासिक डील से न केवल व्यापार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी, बल्कि लग्जरी कारों और इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम घटने से आम आदमी की जेब को भी सीधा फायदा पहुंचेगा.

विज्ञापन

India EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने आर्थिक इतिहास का एक नया पन्ना पलट दिया है. 27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस गठबंधन को विश्व व्यापार की सबसे बड़ी डील करार दिया है, जो करीब दो दशक के लंबे इंतज़ार के बाद हकीकत बनी है.

बदलेगी आम आदमी की जीवनशैली

इस समझौते का सबसे सुखद अनुभव भारतीय उपभोक्ताओं को होने वाला है. यूरोपीय देशों से आने वाली लग्जरी कारें, हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रीमियम वाइन पर लगने वाले भारी-भरकम सीमा शुल्क में बड़ी कटौती की तैयारी है. इससे न केवल विदेशी ब्रांड्स आम भारतीयों की पहुंच में होंगे, बल्कि हाई-टेक मशीनरी सस्ती होने से देश के भीतर मैन्युफैक्चरिंग की लागत भी कम होगी.

भारतीय एक्सपोर्ट के लिए खुला दरवाजा

यह समझौता भारत के एक्सपोटर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. विशेष रूप से कपड़ा, फुटवियर और रत्न-आभूषण जैसे क्षेत्रों को अब यूरोपीय बाजारों में शून्य ड्यूटी (Zero Duty) का लाभ मिल सकता है. इससे भारतीय सामान इंटर्नैशनल मार्केट में वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे. इस कदम से भारत के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों नए रोजगार सृजित होने की प्रबल संभावना है.

खेती और डेयरी पर नहीं आएगा कोई आंच

ट्रेड लिब्ररलाईजेशन के बीच भारत ने अपनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा है. संवेदनशील कृषि उत्पादों और डेयरी सेक्टर को इस समझौते के दायरे से बाहर रखा गया है. इसका सीधा मतलब है कि विदेशी डेयरी उत्पाद भारतीय किसानों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए इस व्यापारिक ढांचे को तैयार किया है.

अब यूरोप में डंके की चोट पर बिकेगी भारत का सामान

इस डील की एक बड़ी खूबी भारत के GI टैग (Geographical Indications) वाले उत्पादों को मिलने वाली सुरक्षा है. अब दार्जिलिंग की चाय, बनारसी साड़ियां और बासमती चावल जैसे उत्पादों को यूरोप में कानूनी ढाल मिलेगी. नकली उत्पादों पर लगाम लगने से हमारे स्थानीय कारीगरों और किसानों के हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सही पहचान और बेहतर दाम मिल सकेंगे.

चीन पर डिपेंडेंसी कम करने की स्ट्रेटजिक मूव

ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स के लिहाज से भी यह समझौता बेहद अहम है. सप्लाई चेन के लिए चीन पर निर्भरता कम करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है. अमेरिकी टैरिफ वॉर के बीच, यूरोप जैसा विशाल और स्थिर बाजार भारतीय कंपनियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बनेगा जिससे भारत एक ‘ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस’ के रूप में उभरेगा.

Also Read: अब दुनिया देखेगी भारत का दम, यूरोप के साथ हुआ सदी का सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola