Home loan: घर खरीदारों के लिए Good News, SBI, HDFC के बाद अब इस बैंक ने भी घटाया होम लोन पर ब्याज दर

ICICI Bank home loan: ICICI बैंक का पिछले 10 सालों में यह सबसे सस्ता होम लोन रेट है. ICICI के नये नियम के मुताबिक 75 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. वहीं, 75 लाख रुपये से अधिक को होम लोन पर 6.75% की दर से ब्याज लगेगा.
ICICI Bank home loan: घर खरीदारों के लिए एक के बाद एक अच्छी खबरें आ रही हैं. पहले SBI और HDFC बैंक ने होम लोन सस्ता किया और आज प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने होम लोन पर ब्याज घटा दिया है. ICICI 6.70 प्रतिशत की ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध कराएगा. बता दें कि होम लोन पर नई ब्याज दरें आज यानी 5 मार्च से प्रभावी हैं और ग्राहक 31 मार्च, 2021 तक इस संशोधित इंटरेस्ट रेट्स पर होम लोन ले सकते है.
बता दें कि ICICI बैंक का पिछले 10 सालों में यह सबसे सस्ता होम लोन रेट है. ICICI के नये नियम के मुताबिक 75 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. वहीं, 75 लाख रुपये से अधिक को होम लोन पर 6.75% की दर से ब्याज लगेगा. यह रिवाइज्ड होम लोन ब्याज दर 31 मार्च 2021 तक के लिए उपलब्ध है. बता दें कि होम लोन पर नई ब्याज दरें आज यानी 5 मार्च से प्रभावी हैं. जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में होम लोन की डिमांड बढ़ी है, जिसको देखते हुए ICICI बैंक ने यह फैसला किया है.
Also Read: Home Loan : यहां मिल रहा है बहुत सस्ता लोन, घर बनाने के लिए करें अप्लाई
मालूम हो कि इससे पहले SBI और HDFC बैंक ने अपने होम लोन सस्ते किए थें. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India -SBI) की बात करें तो इस बैंक ने ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान किया है. इसके बाद SBI का होम लोन 6.70 प्रतिशत हो गया है. बैंक ने कहा है कि यह रियायती दर केवल 31 मार्च, 2021 तक के लिए ही दी जाएगी. इसके साथ ही 31 मार्च तक 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस माफ करने की बात बैंक ने की है. वही बात HDFC Bank के होम लोन की बात करे तो, बैंक की सालाना दर 6.80 फीसदी है. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की सालाना दर 6.65 फीसदी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




