राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन: खेती के खर्च में मिलेगी सरकारी मदद! बीज से लेकर कृषि उपकरण तक फायदा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन

धान की खेती करते किसान (PC : Down to earth)

किसानों के लिए खुशखबरी! अब खेती के खर्च में मिलेगी सरकारी मदद. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) के तहत बीज, कृषि उपकरण और ट्रेनिंग जैसी सुविधाओं पर पाएं भारी छूट. जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और पाएं अपनी फसल की पैदावार बढ़ाने का सुनहरा मौका.

विज्ञापन

National Food Security Mission : अगर आप किसान हैं और धान, गेहूं, दलहन या पोषक अनाज की खेती करते हैं तो सरकार की नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन (NFSM) योजना आपके लिए काम की हो सकती है. इस योजना का उद्देश्य फसलों की पैदावार और उत्पादकता बढ़ाना है. इसके लिए किसानों को बेहतर बीज, खेती की तकनीक, कृषि उपकरण, पोषक तत्व और कीट प्रबंधन जैसी गतिविधियों में सहायता दी जाती है. यह केंद्र सरकार की योजना है जिसका फायदा किसी भी राज्य के किसान उठा सकते हैं.

किसानों को किन चीजों पर मिलती है मदद?

NFSM के तहत किसानों को अलग-अलग तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाती है. इसमें गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित बीज, बीज मिनी किट, कृषि उपकरण, जैव उर्वरक, जैव कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्व शामिल हैं. किसानों को नई तकनीक और बेहतर खेती की पद्धतियों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शन भी आयोजित किए जाते हैं.

इसके अलावा फ्लेक्सी कंपोनेंट के तहत कृषि मशीनरी, किसानों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, पानी ले जाने वाली पाइप और फसल कटाई के बाद इस्तेमाल होने वाली तकनीक के लिए भी सहायता का प्रावधान है.

एक हेक्टेयर प्रदर्शनी पर कितनी सहायता?

योजना के तहत किसानों को नई कृषि तकनीकों से परिचित कराने के लिए प्रदर्शनी आयोजित किए जाते हैं. एक हेक्टेयर में अकेली फसल के प्रदर्शन के लिए 9,000 रुपये और क्रॉपिंग सिस्टम आधारित प्रदर्शन के लिए 15,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान है.

वहीं मोटे अनाज के लिए एक हेक्टेयर प्रदर्शन पर 6,000 रुपये की सहायता दी जा सकती है.

Also read : 'वंदे मातरम्' विवाद पर खरगे का पलटवार, बोले- गांधी-नेहरू वाला ही संस्करण गाया, अपराध है तो FIR करें

बीज खरीदने पर भी मिल सकती है सहायता

NFSM में चयनित किसानों को बीज खरीदने के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई जाती है. इसकी दर फसल के हिसाब से अलग होती है. एक किसान को एक फसल सीजन में अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र तक बीज सहायता मिल सकती है.

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

इस योजना के लिए सभी किसान आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अलग-अलग राज्यों और जिलों में योजना के तहत शामिल फसल और सहायता का तरीका अलग हो सकता है.

योजना में छोटे और सीमांत किसानों के लिए कम से कम 33 फीसदी फंड और महिला किसानों के लिए कम से कम 30 फीसदी फंड का प्रावधान है. SC/ST किसानों के लिए भी योजना के तहत आवंटन का प्रावधान रखा गया है.

NFSM के विभिन्न घटकों के तहत एक किसान एक सीजन में अधिकतम 5 हेक्टेयर तक सहायता का पात्र हो सकता है.

किन फसलों के लिए है NFSM?

योजना के तहत धान, गेहूं, दलहन और पोषक अनाज पर फोकस किया जाता है. पोषक अनाज में ज्वार, बाजरा, रागी और छोटे मिलेट्स शामिल हैं. कुछ क्षेत्रों में मक्का और जौ को भी योजना के तहत शामिल किया गया है.

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?

योजना का लाभ लेने के लिए सामान्य तौर पर आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी और SC/ST किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत हो सकती है. संबंधित राज्य और योजना के घटक के अनुसार अन्य दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

NFSM के तहत लाभ लेने की प्रक्रिया ऑफलाइन है. किसानों की पहचान पारदर्शी तरीके से की जाती है, जिसमें ग्राम पंचायत और स्थानीय कृषि विभाग की भूमिका हो सकती है. किसान अपने जिला कृषि कार्यालय या संबंधित कृषि अधिकारी से संपर्क कर योजना में उपलब्ध लाभ और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं.

Also read : Middle East Conflict : ईरान की अमेरिका को धमकी- पूरे नहीं हुए वादे, तो नहीं खुलेंगे होर्मुज के रास्ते


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola