Ladli Behna Yojana : ₹1,500 के साथ मिलेंगे ₹250 अतिरिक्त, इस दिन खाते में आएगी रकम
लाडली बहना योजना (File Photo)
Ladli Behna Yojana : रक्षाबंधन के मौके पर मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को सरकार तोहफा देने की तैयारी कर रही है. योजना के तहत मिलने वाली 1,500 रुपये की मासिक किस्त के साथ इस बार 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे.
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन पर सरकार ने खास तोहफे का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से लाडली बहना योजना की किस्त जारी करेंगे. इस बार महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये की नियमित किस्त के साथ 250 रुपये अतिरिक्त भी भेजे जाएंगे. यानी इस महीने पात्र महिलाओं के खाते में कुल 1,750 रुपये आएंगे. सरकार का यह अतिरिक्त भुगतान रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को उपहार के तौर पर दिया जा रहा है.
मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में अगली किस्त ट्रांसफर करेंगे. यह लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त होगी. इस बार महिलाओं को अतिरिक्त पैसे मिलने की उम्मीद थी जो सच साबित हुई.
पिछली बार 12 जुलाई को भेजे गए थे पैसे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछली बार 12 जुलाई को 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में योजना की किस्त भेजी थी. भिंड के लहार से उन्होंने करीब 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. इसी कार्यक्रम में सीएम ने महिलाओं और आम लोगों के लिए ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू करने की घोषणा भी की थी.
आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक
लाडली बहना योजना की अगली किस्त मिलेगी या नहीं, यह महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं. इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर ‘अंतिम सूची’ या ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें. इसके बाद आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें. कैप्चा भरकर ओटीपी लें और उसे दर्ज करते ही भुगतान की स्थिति सामने आ जाएगी.
ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: 39वीं किस्त का इंतजार खत्म! रक्षाबंधन से पहले मिल सकते हैं 1500 रुपये
ओटीपी सत्यापित होने के बाद स्क्रीन पर आपके इलाके की लाभार्थी सूची दिखाई देगी. अगर इस सूची में आपका नाम है, तो आपको अगली किस्त का लाभ जरूर मिलेगा. नाम नहीं होने पर 1,500 रुपये की राशि खाते में नहीं आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए