लाड़ली लक्ष्मी योजना : बेटियों को मिलेंगे 1.43 लाख रुपये, जानें पात्रता, किस्तें और आवेदन का तरीका

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ladli Laxmi Yojana: मध्य प्रदेश सरकार बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार योजना चला रही है. इसका नाम मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना है. योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2007 को की गई थी. इसके तहत पात्र बालिकाओं को अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचने पर आर्थिक सहायता दी जाती है.

विज्ञापन

Ladli Laxmi Yojana: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में पात्र बालिका के ऑनलाइन पंजीयन के बाद 1.43 लाख रुपये का प्रमाण-पत्र दिया जाता है. यहां यह जानना जरूरी है कि यह राशि एक साथ बैंक खाते में नहीं आती, बल्कि योजना के निर्धारित चरणों के अनुसार अलग-अलग किस्तों में दी जाती है.

विज्ञापन

क्या है लाड़ली लक्ष्मी योजना?

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना है. इसका उद्देश्य इस प्रकार है.

  • मध्य प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लाना.
  • आम लोगों में लड़कियों के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना.
  • समाज में लड़कियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाना.
  • जनसंख्या वृद्धि दर को कम करना.
  • परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करना, विशेष रूप से दो बालिकाओं के जन्म के बाद बालक के जन्म की आशा को हतोत्साहित करना.
  • बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अच्छी नींव प्रदान करना.
  • कन्या भ्रूण हत्या/शिशु हत्या को रोकना.
  • बालिकाओं के विकास के लिए सकारात्मक और सक्षम वातावरण का निर्माण करना.
  • बाल विवाह को हतोत्साहित करना और कानूनी रूप से निर्धारित उम्र में विवाह को प्रोत्साहित करना.

लाड़ली लक्ष्मी योजना में कितने रुपये मिलते हैं?

  • कक्षा 6 में प्रवेश: 2,000 रुपये
  • कक्षा 9 में प्रवेश: 4,000 रुपये
  • कक्षा 11 में प्रवेश: 6,000 रुपये
  • कक्षा 12 में प्रवेश: 6,000 रुपये
  • 12वीं के बाद स्नातक/वोकेशनल कोर्स: 25,000 रुपये
  • 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर: 1,00,000 रुपये कक्षा 12वीं के बाद स्नातक या वोकेशनल कोर्स में प्रवेश लेने वाली पात्र बालिका को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दो समान किस्तों में दी जाती है. कोर्स की अवधि कम से कम दो साल होनी चाहिए.

21 साल की उम्र में मिलेगा 1 लाख रुपये

बालिका की उम्र जब 21 वर्ष पूरी हो जाएगी, तब उसके बैंक खाते में 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है. इसके लिए बालिका का 12वीं की परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है. यदि बालिका विवाहित है तो उसका विवाह निर्धारित न्यूनतम आयु पूरी करने के बाद हुआ होना चाहिए.

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

  • बालिका का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ हो.
  • बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों.
  • माता-पिता की अधिकतम दो संतान हों.
  • दूसरी संतान के मामले में परिवार नियोजन अपनाया गया हो.
  • माता-पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए. बालिका का आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीयन होना चाहिए.
  • प्रथम प्रसव से जन्मी बालिका को बिना परिवार नियोजन के भी योजना का लाभ दिया जाएगा.
  • जिस परिवार में अधिकतम दो संतानें हैं और माता या पिता की मृत्यु हो गई है, उस परिवार की बालिका के जन्म के 5 वर्ष होने तक पंजीकरण कराया जा सकता है. लेकिन इस प्रकार के मामले में यदि महिला/पुरुष की दूसरी शादी होती है तथा पहले से ही दो बच्चे हैं, तो दूसरी शादी से जन्मी बेटी को योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • पहली डिलीवरी के समय एक साथ तीन बच्चियां होने पर भी तीनों बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा.
  • जेल में बंद महिला कैदियों से जन्मी पात्र बालिकाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा.
  • बलात्कार पीड़ित बालिका या महिला से जन्मी संतान के रूप में बालिका को भी योजना का लाभ दिया जाएगा.
  • स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जिन परिवारों द्वारा परिवार नियोजन नहीं अपनाया गया है, ऐसे मामलों में एक वर्ष के स्थान पर दो मामलों तक स्वीकृति देने के अधिकार कलेक्टर को दिए गए हैं.
  • अनाथालय/संरक्षण गृह के अधीक्षक द्वारा अनाथालय में प्रवेश के 1 साल के अंदर तथा बालिका की आयु 5 वर्ष होने से पहले आवेदन करना होगा. वहीं, गोद लेने वाले माता-पिता द्वारा बालिका को गोद लेने के 1 साल के अंदर आवेदन करना होगा.

लाड़ली लक्ष्मी योजना में आवेदन कैसे करें?

  • पात्र बालिका के लिए आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लोक सेवा केंद्र, इंटरनेट कैफे अथवा ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. इसके लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा.
  • होम पेज पर “आवेदन करें” बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद सेल्फ डिक्लेरेशन पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा. इसमें बच्ची और उसके परिवार की समग्र आईडी से संबंधित विवरण भरना होगा.

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  • बालिका की समग्र आईडी और परिवार आईडी.
  • बालिका का माता/पिता के साथ फोटो.
  • परिवार नियोजन प्रमाण-पत्र (द्वितीय बालिका की स्थिति में).
  • सभी आवश्यक दस्तावेज JPG, JPEG, PNG, GIF आदि फॉर्मेट में होने चाहिए. इनके अलावा अन्य कोई फॉर्मेट मान्य नहीं है.
  • सभी दस्तावेजों का साइज 40 KB से 200 KB के बीच होना चाहिए। इससे कम या अधिक आकार की फाइल मान्य नहीं होगी.

पैसे कैसे मिलते हैं?

योजना के तहत निर्धारित राशि सीधे लड़कियों के बैंक खाते में भुगतान की जाती है. इसलिए आवेदन के समय बैंक खाते और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरना महत्वपूर्ण है.


ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: 39वीं किस्त का इंतजार खत्म! रक्षाबंधन से पहले मिल सकते हैं 1500 रुपये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola