'वंदे मातरम्' विवाद पर खरगे का पलटवार, बोले- गांधी-नेहरू वाला ही संस्करण गाया, अपराध है तो FIR करें

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो : ANI)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'वंदे मातरम्' विवाद पर बीजेपी को तीखे जवाब दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रगीत के गांधी-नेहरू वाले संस्करण को गाना अपराध है, तो उन पर FIR दर्ज की जाए. पूरा मामला जानें.

विज्ञापन

Vande Mataram Controversy : स्वतंत्रता दिवस से शुरू हुआ 'वंदे मातरम् विवाद' देश भर में फैल गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगने के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रगीत का वही वर्जन गाया जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल ने गाया था.

15 अगस्त से शुरू हुआ विवाद

15 अगस्त का वीडियो सामने आया, जिसमें राष्ट्रगीत के दौरान सोनिया गांधी ने बीच में ही रोकने के लिए इशारे किए थे. हालांकि इसे डिफेंड करते हुए उन्होंने कहा कि खरगे काफी समय से खड़े थे, इसलिए उनके लिए कुर्सी मंगाने के लिए वह इशारे कर रही थी. जिसके बाद गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान सिर्फ दो स्टैंजा ही गाए जाने के कारण दोबारा अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है.

'नेहरू, गांधी और पटेल पर कीजिए FIR'

पार्टी की लिगेसी को हाईलाइट करते हुए खरगे ने कहा कि अगर उसी वर्जन को गाया जाना क्राइम है तो सरकार को नेहरू, पटेल और गांधी के खिलाफ FIR रजिस्टर करनी चाहिए. बीजेपी नेताओं का कहना है कि खरगे और सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् का अपमान किया था और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी होगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार खरगे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा-

मैंने वहीं वंदे मातरम् गाया जो महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने गाया था. अगर ये गाया जाना अपराध है तो मैं ये अपराध बीते 18 सालों से करता आ रहा हूं. अगर ये अपराध है तो गांधी जी के खिलाफ केस दर्ज कीजिए, अगर ये अपराध है तो नेहरू जी के खिलाफ केस दर्ज कीजिए. अगर ये अपराध है तो बल्लभ भाई पटेल के खिलाफ केस दर्ज कीजिए.

'90 सालों की परंपरा को जारी रखा है'

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने जन्म भी नहीं लिया था तब ही कांग्रेस ने राष्ट्रगीत को अपनाए जाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया था. खरगे ने कहा ऐसा नहीं है कि बीजेपी जो कह दे वही राष्ट्रीय मानक बन जाए. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हमने बस उसी परंपरा को जारी रखा है जो 90 सालों से चली आ रही है."

BJP-RSS के स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान पर सवाल

खरगे ने बीजेपी और आरएसएस के भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान पर सवाल उठाए. कांग्रेस नेताओं द्वारा यह भी आरोप लगाया जाता है कि BJP, RSS के कार्यालयों में आजादी के 52 वर्ष बाद तक भारत का झंडा नहीं फहराया गया था. उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों से सांसदों को किडनैप कर अपनी सरकार बनाई है.

गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारी

खरगे ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ मीटिंग की, जिसमें गोवा विधानसभा चुनाव 2027 के रोडमैप को लेकर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस नेताओं के साथ निजी तौर पर मिले और एकता और दृढ़ता के साथ झूठे आरोपों का सामना करने को कहा.

Also read : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बिगड़ी सेहत, सुप्रीम कोर्ट ने जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का दिया आदेश


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola