इस हफ्ते ₹27,000 टूटा सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; क्या यही है खरीदने का सही समय?

Published by :Abhishek Pandey
Published at :02 May 2026 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price

सांकेतिक तस्वीर (फोटो : Canva )

Gold-Silver Prices : सोना अपने ऑल-टाइम हाई से ₹27,000 और चांदी ₹1.46 लाख तक सस्ती हो चुकी है. जानिए इस हफ्ते बाजार का क्या हाल रहा और खरीदारी करते समय ठगी से कैसे बचें.

विज्ञापन

Gold-Silver Prices : इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही. सोना हफ्तेभर में 1,216 रुपए गिरकर 1,50,263 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 अप्रैल को 1,51,479 रुपए पर था. वहीं, चांदी 2,43,720 किलो से गिरकर 2,40,331 रुपए पर पहुंच गई है. यानी इसकी कीमत 3,389 रुपए कम हुई.

सोना ऑल टाइम हाई से ₹27 हजार सस्ता हुआ

साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है.

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख
  • ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख
  • मौजूदा स्थिति: उच्चतम स्तर से सोना ₹26 हजार सस्ता होकर अब 1.50 लाख/10 ग्राम आ चुका है.
  • चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.37 लाख तक

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है.

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख
  • ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख
  • गिरावट का आंकड़ा: 91 दिन में चांदी ₹1.46 लाख गिरकर ₹2.40 लाख/किलो पर आई.

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें. ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524. हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है.
  • कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें. सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है.

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती. अगर चिपक जाए तो फेक है.
आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें. असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है.
स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती. फेक में कॉपर जैसी गंध आती है.
क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें. अगर काला निशान आए तो असली है.

Also Read : गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन का ‘फ्री सफर’: मेरठ से प्रयागराज तक बिना टोल दिए फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola