चीन ने अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी की तो उछल गया सोना, चांदी 700 रुपये मजबूत

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :13 Dec 2024 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
चीन ने अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी की तो उछल गया सोना, चांदी 700 रुपये मजबूत

Gold Rate

Gold Rate: बुधवार के सत्र में महंगाई के आंकड़ों के बाद सोना 2,700 डॉलर के पार चला गया. चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा एक बार फिर अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि करने से भी मजबूती को बल मिला.

विज्ञापन

Gold Rate: चीन ने अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी की, तो सोने के भाव में उछाल आ गया. वहीं, गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. बुधवार के कारोबारी सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. पिछले तीन दिनों में सोने के भाव करीब 2,000 रुपये चढ़े हैं. गुरुवार को चांदी भी 700 रुपये बढ़कर 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. बुधवार के कारोबार सत्र में चांदी 96,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 500 रुपये बढ़कर 80,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. बुधवार को यह 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

उतार-चढ़ाव भरे दायरे में हुआ सोने का कारोबार

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी विश्लेषण के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा, ”सोने में उतार-चढ़ाव भरे दायरे में कारोबार हुआ. हाई लेवल पर मामूली मुनाफावसूली देखी गई. कॉमेक्स में सोने की कीमतें 2,720-2,725 डॉलर के आसपास रहीं, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 79,000 रुपये के आसपास रहा.” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 9.70 डॉलर प्रति औंस या 0.35% गिरकर 2,747 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.

महंगाई के आंकड़ों से सोना मजबूत

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ”बुधवार के सत्र में महंगाई के आंकड़ों के बाद सोना 2,700 डॉलर के पार चला गया. चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा एक बार फिर अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि करने से भी मजबूती को बल मिला. मोदी ने कहा कि ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों में कोई भी बदलाव कीमतों में अस्थिरता बढ़ा सकता है.”

इसे भी पढ़ें: न मिले हेडमास्टर, न ही बना था मिड डे मील, एस सिद्धार्थ के वीडियो कॉल से स्कूलों में हड़कंप

अमेरिकी नीतियों से सर्राफा बाजार में बढ़ेगा सोने का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ”व्यापारी अब उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की मौद्रिक नीति से भी सर्राफा कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है.”

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं? यहां चेक करें झारखंड-बिहार और यूपी का भाव

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola