Gold Price Today : सोना हुआ सस्ता, जानें आज क्या चल रही है कीमत
Gold Price Today
Gold Price Today : यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो आज की कीमत पर नजर जरूर डाल लें. जानें आज पीले धातु का क्या चल रहा है भाव
Gold Price Today : यदि आपके घर शादी है और आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो इससे पहले कीमत जान लें. जी हां…सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिली है. कमजोर वैश्विक संकेत और डॉलर में तेजी की वजह से ऐसा हुआ. एमसीएक्स पर 5 दिसंबर के लिए सोने के अनुबंध सुबह 9:10 बजे 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में अमेरिका में नौकरियों में पिछले छह महीनों में सबसे अधिक वृद्धि हुई और बेरोजगारी दर गिरकर 4.1 प्रतिशत पर आ गई. इससे संकेत मिलता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है और अमेरिकी फेड को दरों में कटौती के लिए आक्रामक तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत नहीं है.
Gold Rate Today: सोने की कीमत में कितनी आई गिरावट
सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है, जो अब 7783.3 रुपये प्रति ग्राम है, यानी इसमें 10 रुपये की गिरावट देखने को मिली. 22 कैरेट सोने की कीमत 7136.3 रुपये प्रति ग्राम है, यानी इसमें भी 10 रुपये की गिरावट आई.
Gold Rate in Delhi: दिल्ली में सोने का भाव क्या है
दिल्ली में आज सोने का भाव 77833.0 रुपये/10 ग्राम है. पिछले दिन 06-10-2024 को भाव 77853.0 रुपये/10 ग्राम था, जबकि 01-10-2024 को भाव 77403.0 रुपये/10 ग्राम था.
Gold rate in Chennai: चेन्नई में सोने का भाव क्या है
चेन्नई में आज सोने का भाव 77681.0 रुपये/10 ग्राम है1 पिछले दिन 06-10-2024 को सोने का भाव 77701.0 रुपये /10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते 01-10-2024 को सोने का भाव 77251.0 रुपये/10 ग्राम था.
Gold rate in Mumbai: मुंबई में सोने का भाव क्या है
मुंबई में आज सोने का भाव 77687.0 रुपये /10 ग्राम है. पिछले दिन का भाव 77707.0 रुपये /10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते यह 77257.0 रुपये/10 ग्राम था.
Gold rate in Kolkata: कोलकाता में सोने का भाव क्या है
कोलकाता में सोने का भाव 77685.0 रुपये /10 ग्राम है. पिछले दिन का भाव 77705.0 रुपये /10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते यह 77255.0 रुपये/10 ग्राम था.
Read Also : Gold Price Today : एक महीने में सोना 4,300 रुपये महंगा, अभी और भागेगी कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










