Gold Price Today : एक महीने में सोना 4,300 रुपये महंगा, अभी और भागेगी कीमत

Updated:
विज्ञापन
Gold Price Today : एक महीने में सोना 4,300 रुपये महंगा, अभी और भागेगी कीमत

Gold Price Today

Gold Price Today : एक महीने में सोना 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है. चांदी में 10,000 रुपये प्रति किलो की वृद्धि देखी गई. जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विज्ञापन

Gold Price Today : यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं और आप झारखंड में रहते हैं तो एक बार कीमत पर नजर जरूर दौड़ा लें. जी हां…सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. इससे जहां निवेशक खुश हैं, वहीं दूसरी ओर खरीदार काफी परेशान दिख रहे हैं. एक माह में ही सोना लगभग 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, वहीं चांदी में 10,000 रुपये प्रति किलो की तेजी आ गयी है. सोने की कीमत में तेजी से जिनके घर में शादी है, उन्हें गहनों की खरीदारी महंगी पड़ रही है. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने सोने और चांदी के गहनों की बढ़ रही कीमतों को देखते हुए पहले ही गहनों की बुकिंग करवा ली है.

Gold Price Last Month : एक महीने पहले सोने की कीमत कितनी थी?

एक महीने पहले सोना की कीमत की तुलना की जाये, तो सोना की कीमत पांच सितंबर, 24 को 67,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. पांच अक्तूबर, 24 को कीमत बढ़ कर 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी है. इधर चांदी की कीमत इस अवधि में 84,000 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 94,000 रुपये प्रति किलो हो गया है.

Gold Price Expert Advice : सोने की कीमत को लेकर क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ

बाजार विशेषज्ञ ललित त्रिपाठी कहते हैं कि इरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए निवेशक सुरक्षित विकल्प खोज रहे हैं. यही कारण है कि सोने में उछाल देखने को मिल रही है. जब भी वैश्विक अनिश्चितता होती है, तब-तब सोना और डॉलर में तेजी देखने को मिलती है.

Gold Futures Price : कब कब बढ़ी सोने-चांदी की कीमत

-7 अक्तूबर को सोना 71,500 रुपये जबकि चांदी 94,000 रुपये थी.

-28 सितंबर को सोना 71,350 रुपये जबकि चांदी 93,000 थी.

-21 सितंबर को सोना 70,150 रुपये जबकि चांदी 91,000

-13 सितंबर को सोना 68,600 रुपये जबकि चांदी 88,000

-5 सितंबर को सोना 67,200 रुपये जबकि चांदी 84,000

नोट : सोना की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो में है.

Read Also : Gold Price Today : सोने में आएगी अभी और तेजी, जानें क्या चल रही है कीमत

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

एक महीने पहले सोना की कीमत की तुलना की जाये, तो सोना की कीमत पांच सितंबर, 24 को 67,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. पांच अक्तूबर, 24 को कीमत बढ़ कर 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी है. इधर चांदी की कीमत इस अवधि में 84,000 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 94,000 रुपये प्रति किलो हो गया है.