Gold Price Today : सोने में आएगी अभी और तेजी, जानें क्या चल रही है कीमत

Updated:
विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today : त्योहारी मांग से सोना के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है. अभी पीले धातु की कीमत और भागेगी. जानें क्या है बाजार के जानकारों की राय

विज्ञापन

Gold Price Today : यदि आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी कीमत पर नजर जरूर डाल लें. जी हां… त्योहारी मांग से सोना 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा. त्योहारों के मौसम में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा ग्राहकों की मांग बढ़ने की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को छू गया. गुरुवार को सोने का भाव 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 1,035 रुपये की तेजी के साथ 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 93,165 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया.

Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी क्यों?

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी (कमोडिटीज एंड करेंसीज) मनीष शर्मा ने कहा कि देश में त्योहारी मौसम की शुरुआत के कारण बाजारों में मजबूत हाजिर मांग के कारण प्रतिभागियों ने अपने सौदे बढ़ाए, जिससे चांदी में तेजी देखी गई. एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 219 रुपये या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 93,197 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. शर्मा ने कहा, कॉमेक्स में चांदी वायदा में अगले सप्ताह की शुरुआत में कीमतें मजबूत रहने का संकेत है और आगामी सत्रों में नई ऊंचाई पर पहुंचा जा सकता है.

Read Also : इंतजार खत्म! महाराष्ट्र से आज पीएम मोदी जारी करेंगे PM Kisan की 18वीं किस्त का पैसा, चेक करें लिस्ट में नाम

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस कारोबार) मानव मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है. हालांकि, विदेशी बाजारों में चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई और यह 32.37 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई.

Gold Futures Price : मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 267 रुपये की तेजी के साथ 76,511 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 267 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,511 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 792 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola