सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जारी हो गया ताजा भाव

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :31 Aug 2024 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जारी हो गया ताजा भाव

Gold Rate Today

Gold Rate: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं. बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा. वहीं, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आंकड़े आने से कीमतों में तेजी की संभावना कम है.

विज्ञापन

Gold Rate: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है और वह यह है कि सोना का ताजा भाव (Gold Rate) जारी हो गया है. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (AIBA) ने बताया है कि देश में सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है. हालांकि, चांदी की कीमतों (Silver Price) में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. इसका मतलब है कि आपके पास इस समय चांदी खरीदने का बेहतरीन मौका है. हालांकि, आप सोना में भी दांव लगा सकते हैं.

दिल्ली में Gold 100 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा

एआईबीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव (Gold Price) 100 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे गुरुवार को दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना (Gold) 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, शुक्रवार को चांदी की कीमत 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही. व्यापारियों ने सोने की कीमत में तेजी का कारण घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग में आई तेजी को बताया. वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स में सोना 2,557.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पहले के मुकाबले 3.20 डॉलर प्रति औंस यानी 0.12% की गिरावट है.

सीमति दायरें में रहीं Gold की कीमतें

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं. बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा. वहीं, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आंकड़े आने से कीमतों में तेजी की संभावना कम है. पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने संकेत दिया था कि नौकरियों के बाजार को लेकर चिंताओं के कारण ब्याज दरों में कटौती संभव है. उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ रहा है और सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी को बढ़ावा मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: दो धूर्त देशों की दोस्ती पर बलूच भारी? पाकिस्तान में चीन की कई परियोजनाएं खटाई में

वायदा बाजार में Gold की कीमतें कमजोर

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 157 रुपये की गिरावट के साथ 72,031 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 157 रुपये की गिरावट के साथ 72,031 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 16,538 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में सोना 0.27% की गिरावट के साथ 2,553.50 डॉलर प्रति औंस रह गया.

इसे भी पढ़ें: जेप्टो के दो छोरों ने मचा दिया धमाल

वायदा कारोबार में Silver सस्ती

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 157 रुपये की गिरावट के साथ 84,715 रुपये प्रति किग्रा रह गई. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 157 रुपये यानी 0.18% की गिरावट के साथ 84,715 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसमें 5,514 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.26% के नुकसान के साथ 29.91 डॉलर प्रति औंस रह गई.

इसे भी पढ़ें: UPS: यूनिफाइड पेंशन स्कीम से सरकारी कर्मचारियों को फायदा, मगर प्राइवेट का क्या?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola