दो घंटे नहीं, केवल 20 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट, जानें क्यों सबसे खास है द्वारका एक्सप्रेस वे

Updated at : 04 Oct 2023 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे नहीं, केवल 20 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट, जानें क्यों सबसे खास है द्वारका एक्सप्रेस वे

Dwarka Expressway: दिल्ली के लोगों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि UER-2 दिल्ली-हरियाणा सीमा पर कुंडली से IGI के टर्मिनल 3 तक बनाये जा रहे एक्सप्रेसवे से यात्री दो घंटे की यात्रा 20 मिनट में पूरी कर सकेंगे.

विज्ञापन
undefined

Dwarka Expressway: दिल्ली के लोगों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि नवनिर्मित शहरी विस्तार सड़क (UER) 2 दिल्ली-हरियाणा सीमा पर कुंडली से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल 3 तक बनाये जा रहे एक्सप्रेसवे से यात्री दो घंटे की यात्रा 20 मिनट में पूरी कर सकेंगे.

undefined

Dwarka Expressway: यह 29 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे कई मामलों में अपने आप में खास है. ये देश का पहला एलिवेटेड आठ-लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे है.

undefined

Dwarka Expressway: द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल संग्रह का काम पूरी तरह से स्वचालित होगा और पूरी परियोजना कुशल परिवहन प्रणाली (ITS) से सुसज्जित होगी.

Also Read: भारत में जुलाई से सितंबर के बीच लग्‍जरी घरों की मांग ने तोड़ा छह साल का रिकार्ड, आठ शहरों में बिके 82,612 घर
undefined

Dwarka Expressway: इस एक्सप्रेसवे का सड़क नेटवर्क चार स्तरों का है – सुरंग, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर के ऊपर एक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है.

undefined

Dwarka Expressway: इससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों की आईजीआई एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. हरियाणा में, यह एक्सप्रेसवे हरसरू के पास पटौदी रोड (SH-26) और बसई के पास फरुखनगर (SH-15A) को काटेगा.

Also Read: PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकती है 15वीं किस्त, जानें क्या है ताजा अपडेट
undefined

Dwarka Expressway: यह गुड़गांव सेक्टर-88 (बी) और भरथल में यूईआर 2 के पास दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन को भी पार करेगा. एक्सप्रेसवे गुरुग्राम के सेक्टर 88, 83, 84, 99, 113 से होते हुए द्वारका सेक्टर-21 के साथ ग्लोबल सिटी से जुड़ा होगा.

undefined

Dwarka Expressway: द्वारका एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोगों को द्वारका से आईजीआई हवाई अड्डे तक यात्रा करने में केवल पांच मिनट लगने की उम्मीद है और गुरुग्राम के निवासियों की आवाजाही आसान हो जाएगी.

Also Read: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के खरीदारों की बल्ले-बल्ले, औंधे मुंह गिरा दाम, जानें अपने शहर का भाव
विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola