ePaper

PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकती है 15वीं किस्त, जानें क्या है ताजा अपडेट

Updated at : 23 Oct 2023 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकती है 15वीं किस्त, जानें क्या है ताजा अपडेट

PM Kisan Yojana Latest Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों को आर्थिक रुप से सबल बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर चार महीने पर दो-दो हजार रुपये दिये जाते हैं. ये पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में डीटूबी के तहत दिया जाता है.

विज्ञापन
undefined

PM Kisan Yojana Latest Update: सरकार के द्वारा अभी तक, 14 किस्त किसानों के लिए जारी कर दी गयी है. अब 15वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक केंद्र सरकार इसी साल नवंबर या दिसंबर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा किसानों के खाते में भेज सकती है. हालांकि, इसे लेकर केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

undefined

PM Kisan Yojana Latest Update: केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. इसके तहत गलत तरीके से पैसा लेने वाले किसानों पर कार्रवाई भी की जा रही है.

undefined

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें

PM Kisan Yojana के लिए अगर, अभी तक आपने आवेदन नहीं किया तो अभी भी कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए.

undefined

आवेदन करते वक्त अपने पात्रता से जुड़े सारे दस्तावेज एक जगह पर रखें. वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें या फिर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें.

Also Read: Adani Group New Deal: गौतम अदाणी की झोली में आने वाली है एक और पावर सेक्टर की कंपनी, जानें क्यों खास होगी डील
undefined

इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

Also Read: Business Ideas: नवरात्र से दिवाली तक जबरदस्त चलेंगे ये बिजनेस, कम पूंजी में भी जमकर होगी कमाई
undefined

PM Kisan Yojana के जिन लाभुकों ने पहले से आवेदन कर रहा है, उन्हें योजना के तहत 15वीं किस्त पाने के लिए फिर से E-KYC करना जरूरी है. बिना ई-केवाईसी कराये किसानों के खाते में पैसे नहीं भेजा जाएगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola